कोरोना वायरस से अब तक दुनिया के 162 देश प्रभावित हो चुके हैं। संक्रमण के 1,82,000 से ज्यादा मामलों की पुष्टि हो चुकी है। वहीं, अब देखे गए कोरोना के मामलों से कई बातें सामने आई हैं कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों पर चल रहे अध्ययन का ग्राफ बताता है कि कोरोना से बुजुर्ग लोगों की ज्यादा मौत हो रही हैं। 80 साल से ज़्यादा उम्र के 15 प्रतिशत लोगों की मौत हो जाती है। इसलिए बुजर्गों और किसी अन्य बीमारी से ग्रसित लोगों को ज्यादा सतर्क रहने की ज़रूरत है, किसी सामान्य व्यक्ति को घबराने की आवश्यकता नहीं है, सावधानियां बरतिए और कोरोना को हराइये देखिए ग्राफ- आगे देखिये कुछ और भी आंकड़े
उम्र | मौत प्रतिशत |
80+ साल | 14.8% |
70-79 साल | 8.0% |
60-69 साल | 3.6% |
50-59 साल | 1.3% |
40-49 साल | 0.4% |
30-39 साल | 0.2% |
20-29 साल | 0.2% |
10-19 साल | 0.2% |
0-09 साल | 00% |
कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया में इमरजेंसी के हालात पैदा कर दिए हैं। भारत समेत दुनियाभर की सरकारें इस वायरस से जंग लड़ने के लिए हर मुमकिन कड़े क़दम उठा रही हैं। कोरोना वायरस की वजह से कारोबार ठप्प पड़ गए हैं, कई देशों में अंतरराष्ट्रीय यात्राएं रद्द कर दी गई हैं, होटल-रेस्त्रां या तो बंद कर दिए गए हैं या फिर लोग उनमें जाने से बच रहे हैं। देखिए दुनिया में कहां कितने मामले हैं-
देश | टोटल केस | मौत |
चीन | 80,881 | 3,226 |
इटली | 27,980 | 2,158 |
ईरान | 14,991 | 853 |
स्पेन | 9,942 | 342 |
साउथ कोरिया | 8,320 | 81 |
जर्मनी | 7,272 | 17 |
फ़्रांस | 6,633 | 148 |
अमेरिका | 4,727 | 93 |
स्विट्जरलैंड | 2,353 | 19 |
ब्रिटेन | 1,543 | 55 |
जापान(+जहाज) | 1,529 | 35 |
नीदरलैंड | 1,413 | 24 |
नार्वे | 1,348 | 3 |
स्वीडन | 1,121 | 7 |
बेल्जियम | 1,058 | 10 |
ऑस्ट्रिया | 1,018 | 3 |
कुल मौतें-देखिए पिछले सात दिन का ग्राफ–
तारीख | कुल मौतें |
---|---|
मार्च 16 | 7,160 |
मार्च 15 | 6,519 |
मार्च 14 | 5,833 |
मार्च 13 | 5,429 |
मार्च 12 | 4,981 |
मार्च 11 | 4,628 |
मार्च 10 | 4,296 |
हर दिन मौत के 600 से अधिक मौतें-
तारीख | हर दिन मौतें |
---|---|
मार्च 16 | 641 |
मार्च 15 | 686 |
मार्च 14 | 404 |
मार्च 13 | 448 |
मार्च 12 | 353 |
मार्च 11 | 332 |
मार्च 10 | 271 |
चीन और दुनिया में कोरोना-
')}