चीन से शुरु हुआ कोरोना वायरस इटली पर सबसे ज्यादा भारी पड़ा है। एक ही दिन में सबसे ज्यादा मौत के साथ यहाँ 4000 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आये हैं। नागरिक सुरक्षा एजेंसी के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, इटली में कोरोनोवायरस की मृत्यु की संख्या में एक दिन में 475 की वृद्धि हुई है, जो अब तक किसी भी देश में एक दिन में सबसे अधिक है। इटली में अब तक कुल 2,978 लोगों की मौत हुई है।
यूरोपीय देशों में इटली में इस वायरस से सबसे ज्यादा मौतें हुईं, संक्रमित लोगों की संख्या 31,506 से बढ़कर 35,713 हो गई है, इस तरह एक दिन में ही 13.35% मामलों की बढ़ोतरी दर्ज हुई है। दुनियाभर की बात करें तो अब तक कुल 2,15,000 से ज्यादा लोग इस वायरस से संक्रमित हुए हैं और कुल 8,800 से अधिक लोगों की मौत हो गई, कुल क्लोज केस के हिसाब से मौत का प्रतिशत भी तेजी से बढ़ गया है। भारत में कोरोना के कुल 155 केस सामने आये हैं।
25 मिलियन नौकरी जा सकती हैं इस वायरस से-
संयुक्त राष्ट्र के अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन (ILO) ने चेतावनी दी है कि कोरोनोवायरस महामारी के कारण दुनिया भर में 25 मिलियन नौकरियां जा सकती हैं। ILO ने कहा कि सबसे खराब स्थिति में, कोविड-19 2008 के वैश्विक आर्थिक संकट के बाद बेरोजगारी का सबसे बड़ा कारण बन सकता है। वहीं दुनिया भर में गरीब लोगों की संख्या 8.8 मिलियन से 35 मिलियन तक बढ़ जाएगी। ILO ने वायरस के कारण बेरोजगारी के स्तर को कम करने के लिए एक राष्ट्रीय और वैश्विक स्तर पर तत्काल उपाय करने का आह्वान किया, दुनिया की अर्थव्यवस्था को इस वायरस ने जिस तरह से ख़त्म कर दिया, उसके लिए सभी देशों को मिलकर काम करना होगा। आगे देखिए पूरी दुनिया में क्या है कोरोना के आंकड़े-(1000 से अधिक केस वाले देश)
देश | कुल संक्रमित | मौतें |
चीन | 80,894 | 3,237 |
इटली | 35,713 | 2,978 |
ईरान | 17,361 | 1,135 |
स्पेन | 13,910 | 623 |
जर्मनी | 11,973 | 28 |
साउथ कोरिया | 8,413 | 84 |
फ़्रांस | 7,730 | 175 |
अमेरिका | 7,678 | 117 |
स्विट्जरलैंड | 3,076 | 33 |
ब्रिटेन | 2,626 | 104 |
नीदरलैंड | 2,051 | 58 |
ऑस्ट्रिया | 1,646 | 4 |
नॉर्वे | 1,556 | 6 |
बेल्जियम | 1,486 | 14 |
स्वीडन | 1,292 | 10 |
डेनमार्क | 1,057 | 4 |