केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज सुबह बताया गया कि 24 घंटों में भारत में एक दिन में सवार्धिक 24,879 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। इसके साथ ही देश में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 7,67,296 हो गई है। महामारी की शुरुआत के बाद से लगभग 4.76 लाख रोगियों को अब ठीक किया जा चूका है।
भारत में 272,568 एक्टिव केस हैं, आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, अब तक देश में 21,129 मौतें दर्ज की गई हैं। पिछले 24 घंटों में, 487 लोगों की मृत्यु हुई है। संयुक्त राज्य अमेरिका (30,54,695) और ब्राजील (17,13,160) के बाद भारत दुनिया का तीसरा सबसे ज्यादा कोरोना पीड़ित देश बन गया है।
स्वस्थ मंत्रालय का कहना है कि एक्टिव और रिकवर केस में काफी अंतर है जिससे भारत में अभी कोविड-19 का लोड नहीं बढ़ा है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, भारत ने अपना स्वास्थ्य ढांचा कई गुना मजबूत कर लिया है जिस वजह से कोरोना वायरस से किसी भी स्थिति में निपटने को तैयार है। विशेषज्ञों ने फिर से कहा कि भारत में कोई सामुदायिक प्रसारण अभी भी नहीं है। कुछ स्थानीयकृत जगहें हैं जहां सक्रंमण अधिक फैला है लेकिन यहां पर सब कण्ट्रोल में चल रहा है। अभी भी देश में कोई सामुदायिक प्रसारण नहीं है।