भारत के पश्चिम में अरब सागर से उठा चक्रवात बिपरजॉय आज 4 बजे के बाद गुजरात के तटों से टकराने वाला है। इस चक्रवात का खौफ भारत ही नहीं बल्कि पडोसी देश पाकिस्तान भी छाया हुआ है। फिलहाल विकराल रूप ले चुके इस तूफ़ान के गुजरात के कच्छ इलाके में नुकसान की आशंका जताई गई है।
6 जून से यह चक्रवात लगातार उत्तर की ओर बढ़ते हुए विकराल रूप लेता जा रहा था। 11 जून को इसने प्रचंड रफ्तार पकड़ ली। हवाओं की रफ्तार 160 किमी प्रति घंटे तक पहुंच गई। मौसम विभाग ने कहा है कि आज शाम बिपरजॉय जखाऊ बंदरगाह से होकर गुजरेगा। वैसे, चक्रवात थोड़ा कमजोर जरूर हुआ है लेकिन अब भी यह 125 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से भारत से टकरा सकता है। सौराष्ट्र और कच्छ के निचले इलाकों में ऊंची समुद्री लहरें उठने लगी हैं और कई रिहायशी इलाकों में बाढ़ आ सकती है।
आज सुबह ही तटवर्ती इलाकों में समंदर का पानी घुसने लगा। राजस्थान के दक्षिणी और मध्य प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों में भी बारिश हो सकती है। आकाशवाणी का 90 मीटर ऊंचा टावर गिरा दिया गया है। गुजरात के द्वारका में रस्सी से बंधे 90 मीटर ऊंचे ‘ट्रांसमिशन टॉवर’ को तोड़ दिया गया है। किसी भी दुर्घटना को रोकने और आसपास के क्षेत्रों में जीवन एवं संपत्ति के नुकसान को कम करने के लिए यह कदम उठाया गया। आज दोपहर बाद 4 से रात 8 बजे के बीच तूफान गुजरात के तटों से टकरा सकता है।
#WATCH 47 हजार से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया गया है। लोगों को हर प्रकार की सुविधा दी जा रही है। गर्भवती महिलाओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिसमें से 270 महिलाओं की डिलवरी हो गई है। सभी टीमें सुनिश्चित कर रही हैं कि नुकसान कम से कम हो: गुजरात के… pic.twitter.com/AEQCDTbXFm
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 15, 2023
#WATCH मांडवी: अरब सागर में चक्रवात 'बिपरजॉय' के प्रभाव के कारण गुजरात में तेज हवाएं चल रही हैं। नावों को सुरक्षित रखने के लिए किनारों पर बांधा गया है। pic.twitter.com/L8J4aoEcEb
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 15, 2023
#WATCH चक्रवात बिपरजॉय के कारण मुंबई के जुहू समुद्र तट पर लाइफगार्ड तैनात किए गए हैं। समुद्र तट पर लोगों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। pic.twitter.com/ljBV3Znkf6
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 15, 2023
#WATCH महाराष्ट्र: मुंबई में चक्रवात 'बिपरजॉय' का प्रभाव देखने को मिल रहा है। समुद्र में आज ऊंची लहरें उठ रही हैं। सुबह 10:29 पर मुंबई में हाई टाईड देखा जा सकता है।
वीडियो मरीन लाइन से है। pic.twitter.com/aI5wf30RnN
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 15, 2023