Raibaar UttarakhandRaibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
  • Home
  • Uttarakhand News
  • Cricket Uttarakhand
  • Health News
  • Jobs
  • Home
  • Uttarakhand News
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • उत्तराखंड मौसम
  • चारधाम यात्रा
  • Cricket Uttarakhand
  • राष्ट्रीय समाचार
  • हिलीवुड समाचार
  • Health News
Reading: अंतिम संस्कार करने जा रहे ग्रामीणों की मैक्स खाई में गिरी, 9 लोगों की मौत की आशंका, 5 घायल
Share
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Raibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
  • Home
  • Uttarakhand News
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • चारधाम यात्रा
Search
  • Home
  • Uttarakhand News
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधम सिंह नगर
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • उत्तराखंड मौसम
  • चारधाम यात्रा
  • Cricket Uttarakhand
  • राष्ट्रीय समाचार
  • हिलीवुड समाचार
  • Health News
Follow US
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Donate
©2017 Raibaar Uttarakhand News Network. All Rights Reserved.
Raibaar Uttarakhand > Home Default > Uttarakhand News > चमोली > अंतिम संस्कार करने जा रहे ग्रामीणों की मैक्स खाई में गिरी, 9 लोगों की मौत की आशंका, 5 घायल
Uttarakhand Newsचमोली

अंतिम संस्कार करने जा रहे ग्रामीणों की मैक्स खाई में गिरी, 9 लोगों की मौत की आशंका, 5 घायल

June 5, 2020 3:45 pm
Share
3 Min Read
SHARE
https://raibaaruttarakhand.com/wp-content/uploads/2025/11/Video-60-sec-UKRajat-jayanti.mp4

चमोली जिले से एक दर्दनाक हादसे की खबर है। यहां अंतिम संस्कार में जा रहे लोगों का वाहन गहरी खाई में गिरने से नौ लोगों की मौत हो गई। जबकि 5 लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि वलाण गांव के पद्म सिंह की बीते रोज मौत हो गई थी। आज उसका अंतिम संस्कार करने के लिए ले जाया जा रहा था।

अंतिम संस्कार में शामिल लोग एक मैक्स में सवार थे। देवाल घेस मोटर मार्ग पर मैक्स जैसे ही काला ताल के नजदीक पहुंची कि मैक्स के चालक ने नियंत्रण खो दिया जिससे मैक्स गहरी खाई में जा गिरी। जिसमें 09 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। एक व्यक्ति लापता बताया जा रहा है, सभी मृतक ग्राम-बलाण गांव के निवासी हैं। जबकि 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। एसडीएम थराली के मुताबिक मैक्स में 18 लोग सवार थे।

बताया जा रहा है कि शनिवार रात को वलाण गांव के पदम सिंह की तबियत खराब हो गई थी। उन्हें देहरादून अस्पताल ले जाते वक्त आधे रास्ते में वाहन न मिलने के कारण एक होटल में रुक गए। इस बीच बुजुर्ग की तबीयत बिगड़ गई और कुछ देर बाद उन्होंने दम तोड़ दिया। परिजनों से संपर्क करने पर पद्म सिंह का अंतिम संस्कार देवाल संगम पर करना तय हुआ। इसके लिए परिजनों और गांव के कुछ अन्य लोग रविवार दोपहर पौने बारह बजे मैक्स वाहन से देवाल के लिए चले। उनके साथ एक लोडर भी था, जिसमें अंत्येष्टि के लिए लकडिय़ां रखी हुई थी।

वाहन गांव से करीब ढाई किलोमीटर दूर पहुंचा था कि अचानक अंसुलित हो गया और लगभग 15 फीट सड़क पर घिसटने के बाद करीब ढाई सौ मीटर गहरी खाई से लुढ़क कर कैल नदी में समा गया। फिलहाल, प्रशासन की टीम मौके पर रेस्क्यू कार्य में जुटी हुई है।  जिलाधिकारी चमोली घटनास्थल के लिए रवाना हो गई हैं घायलों को देवाल और थराली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। 2 घायलों को हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया है।

मृतकों के नाम-

  1. जयवीर सिंह (30) पुत्र नारायण सिंह,
  2. कैलाश सिंह (40) पुत्र गोविंद सिंह
  3. मदन सिंह (55) पुत्र केदार सिंह
  4. जय सिंह (42) पुत्र पुष्कर सिंह
  5. सुरेंद्र सिंह (53) पुत्र बलवंत सिंह
  6. धर्म राम (59) पुत्र पार सिंह
  7. गोपाल सिंह (37) पुत्र खिलाफ सिंह
  8. मदन सिंह (32) पुत्र पदम सिंह
  9. दरवान सिंह (65) पुत्र राम सिंह

घायलों के नाम–

  1. मोहन सिंह (36 ) पुत्र भजन सिंह,
  2. हिम्मत सिंह (60) पुत्र हयात सिंह
  3. आलम राम पुत्र हयात राम
  4. महावीर सिंह पुत्र भजन सिंह (वाहन चालक 32 वर्ष )
  5. गोपाल सिंह (52 ) पुत्र गोविंद सिंह
')}
एयरपोर्ट विस्तारीकरण में किसी प्रकार की बाधा अनुमन्य नहीं-डीएम
सोशल मीडिया के माध्यम से सरकारी कार्यक्रमों और उपलब्धियों की जानकारी व्यापक स्तर पर लोगों तक पहुँचाई जाय: महानिदेशक सूचना
सीएम धामी ने डेस्टिनेशन उत्तराखंड 2.0 कॉन्क्लेव में कहा-उत्तराखंड बना निवेश और नवाचार का नया केंद्र
लोक सेवा आयोग से चयनित 178 अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने प्रदान किये नियुक्ति पत्र
अपना सबकुछ दांव पर लगाकर राज्य आंदोलन में कूद गए थे दिवाकर भट्ट, उत्तराखंड ने खोया एक और आंदोलनकारी नेता
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Previous Article वीनू माकंड ट्रॉफी: उत्तराखंड ने मेघायल को 165 रनों से हराया
Next Article कप्तान सुनीता मधवाल की शानदार गेंदबाजी, धमाकेदार जीत से उत्तराखंड की शुरुआत
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

218kFollowersLike
100FollowersFollow
200FollowersFollow
600SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow

Latest News

मुख्यमंत्री ने प्रगति मैदान नई दिल्ली में भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में आयोजित उत्तराखंड दिवस में किया प्रतिभाग
Uttarakhand News
November 23, 2025
मुख्यमंत्री धामी ने अजमेर में अखिल भारतीय उत्तराखंड धर्मशाला – तीर्थराज पुष्कर के द्वितीय तल का लोकार्पण किया
Uttarakhand News
November 23, 2025
प्रदेश में उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे हैं कारगर प्रयास- मुख्यमंत्री
Uttarakhand News
November 23, 2025
चार श्रम संहिताओं को लागू किया जाना एक महत्वपूर्ण फैसला, दूरगामी सार्थक परिणाम निकलेंगेः सीएम धामी
Uttarakhand News देहरादून
November 22, 2025

खबरें आपके आस पास की

Uttarakhand News

AI कितना भी उन्नत हो जाए, किताबों का कोई विकल्प नहीं: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

November 22, 2025
Uttarakhand News

मुख्य सचिव आनंद बर्धन की अध्यक्षता में उच्चाधिकार प्राप्त व्यय समिति की बैठक आयोजित की गई

November 21, 2025
Uttarakhand News

मुख्यमंत्री धामी पाँच दिवसीय धार्मिक एवं सामाजिक महोत्सव में सम्मिलित हुए

November 21, 2025
Uttarakhand News

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को दी बड़ी राहत-उत्तराखंड में एक वर्ष तक नहीं बढ़ेगी वाहन फिटनेस फीस

November 21, 2025
Uttarakhand News

मैक्स हॉस्पिटल, देहरादून, ने नवजात शिशुओं की सेहत और सुरक्षा पर बढ़ाई जागरूकता

November 21, 2025
Uttarakhand News

मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 170.13 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

November 19, 2025
Raibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
Follow US
©2017 Raibaar Uttarakhand News Network. All Rights Reserved.
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Donate