उत्तराखंड में आज कोरोना के 11 नए मामले सामने आए हैं। दोपहर दो बजे स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार, देहरादून से सात और टिहरी जिले में चार संक्रमित मरीज मिले हैं जिसके बाद प्रदेश में कुल कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 727 हो गई है। इसमें से 102 लोग ठीक हो गए हैं 617 एक्टिव केस हैं। इसके अलावा पांच मरीजों की मौत भी हो चुकी है।
आज कुल 819 रिपोर्ट नेगेटिव प्राप्त हुई हैं। पूरे प्रदेश में अभी भी 5232 सैंपल की रिपोर्ट्स आनी बाकी हैं, जिसमे हरिद्वार जिले से सबसे अधिक 2311 रिपोर्ट आनी हैं। सैंपल टेस्टिंग की बात की जाय तो आज नैनीताल से 373, देहरादून से 237 और टिहरी गढ़वाल से 221 सैंपल टेस्ट के लिए भेजे गए हैं, प्रदेशभर से कुल 1259 सैंपल्स टेस्ट के लिए भेजे गए। राहत की बात ये है कि चंपावत में सात दिन और चमोली में पिछले छह दिन से कोई नया मामला सामने नहीं आया है।
उत्तराखंड कोरोना ग्राफ-
क्र.सं. | जिला | कुल मामले | एक्टिव केस | ठीक हुए |
1. | देहरादून | 171 | 127 | 38 |
2. | हरिद्वार | 48 | 41 | 07 |
3. | उ.सिं.नगर | 62 | 35 | 27 |
4. | नैनीताल | 224 | 200 | 23 |
5. | पौड़ी | 28 | 24 | 03 |
6. | अल्मोड़ा | 45 | 42 | 03 |
7. | उत्तरकाशी | 14 | 13 | 01 |
8. | बागेश्वर | 16 | 16 | 00 |
9. | टिहरी | 74 | 74 | 00 |
10. | चमोली | 11 | 11 | 00 |
11. | रुद्रप्रयाग | 05 | 05 | 00 |
12. | पिथौरागढ़ | 21 | 21 | 00 |
13. | चंपावत | 08 | 08 | 00 |
कुल | 727 | 617 | 102 |
उत्तराखंड में 31 हुई कन्टेनमेंट जोन की संख्या-
उत्तराखंड में जैसे-जैसे कोरोना के केस बढ़ रहे हैं वैसे-वैसे लोगों की समस्याएं बढ़ रही हैं, अब तक प्रदेश में 31 इलाके कन्टेनमेंट जोन घोषित हो चुके हैं। इसमें सबसे अधिक हरिद्वार में 15 कन्टेनमेंट जोन, देहरादून में 8, उधमसिंह नगर में 4 इसके अलावा पौड़ी और टिहरी में दो-दो कन्टेनमेंट जोन घोषित है। सभी कन्टेनमेंट जोन में दूध सब्जी और अन्य आवश्यक सामग्री लेने के लिए घर के एक व्यक्ति को बाहर जाने की छूट होगी, अन्य किसी के लिए भी प्रतिबंधित इलाके से बाहर और अंदर जाना बिलकुल मना है।
देहरादून में 8 कन्टेनमेंट जोन-
- देहरादून में गुरु रोड, पटेल नगर, देहरादून
- बैराज कॉलोनी ऋषिकेश
- सेवला कलां देहरादून
- प्रेम बट्टा गली संतोवाली घाटी देहरादून
- ईवीएस ब्लॉक एमडीडीए कॉलोनी
- डी ब्लॉक सिचाईं विभाग परियोजना खंड ऋषिकेश
- रेसकोर्स देहरादून
- डंडीपुरा कॉलोनी देहरादून
हरिद्वार के कन्टेनमेंट जोन-
- खाता खेरी, भगवानपुर
- हरिद्वार जिले का रुड़की का नगला इमरती
- हरिद्वार सती मोहल्ला वार्ड नंबर 34
- हरिद्वार मातावाला मोहल्ला वार्ड नंबर 8
- हजरत बिलाल मोहल्ला वार्ड न.6 लंढौरा
- अम्बेडकर कॉलोनी वार्ड न.9 लंढौरा
- हरिद्वार नगर निगम रुड़की के मोहम्मदपुर का वार्ड नंबर 12
- मुंडा खेरा कलां लक्सर
- दुर्गापुर लक्सर
- आर्दश नगर, रुड़की
- ग्राम दबकी लक्सर
- ग्रीनपार्क कॉलोनी रुड़की
- वैष्णवी अपार्टमेंट कनखल
- जसविंदर इन्क्लेव भागीरथी वार्ड न.1
- गांव अलवरपुर लक्सर
उधमसिंह नगर के कन्टेनमेंट जोन-
- उधम सिंह नगर के बाजपुर का राजीव नगर में वार्ड नंबर 13
- उधम सिंह नगर तहसील जसपुर का रायपुर गांव
- उधम सिंह नगर तहसील काशीपुर का गुड़लिया
- उधम सिंह नगर का सिसई गांव, नगर पालिका किच्छा
पौड़ी का कन्टेंटमेंट इलाका-
- गांव पीपली, पाबो, पौड़ी
- ग्राम सतपली पट्टी चौबट्टाखाल पौड़ी
टिहरी के कन्टेनमेंट जोन-
- भटी मगधार तहसील घनसाली
- लामणिधार, तहसील जाखणीधार