राज्य कंट्रोल रूम कोविड-19 द्वारा भेजे गए आठ बजे के हेल्थ बुलेटिन में 22 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि की गई है, इसके साथ ही राज्य में कुल कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 749 तक पहुंचा है। आज सुबह और साम के बुलेटिंग में मिलकर कुल 33 मामले रिपोर्ट हुए हैं।
देहरादून में 14 लोग संक्रमित हुए हैं जिसमे 10 मुंबई से लौटे हैं, जबकि एक व्यक्ति दून अस्पताल में भर्ती है, जिसका यात्रा इतिहास ज्ञात नहीं है। एक अन्य व्यक्ति ऋषिकेश एम्स में भर्ती है, जबकि एक व्यक्ति दिल्ली से लौटा है। हरिद्वार में तीन संक्रमित चिन्हित हुए हैं। तीनों मुंबई से लौटे हैं। नैनीताल पांच लोग संक्रमित हुए हैं, पांचों मुंबई से लौटे हैं।
देहरादून के आहूजा पैथोलॉजी लैब से कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज की पत्नी अमृता रावत की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करने की तैयारी की जा रही है, साथ ही परिवार के सदस्यों को आइसोलेट किया जाएगा। कैबिनेट मंत्री का भी सैंपल लिया गया है। अब उनकी रिपोर्ट का इन्तजार मुख्यमंत्री समेत सभी मंत्री गणों और स्वास्थ्य विभाग को भी रहेगा क्योंकि गत दिवस सतपाल महाराज कैबिनेट की बैठक में हिस्सा लिया था।