देहरादून: रानीपोखरी थाना क्षेत्र के थानो गांव से एक ननद-भाभी अचानक गायब हो गई, यहां सुनीता पत्नी कुल बहादुर और सुनीता पत्नी टेक बहादुर थानो गांव में रहते हैं। प्रेम बहादुर ने बताया कि कुल बहादुर उसका छोटा भाई है, जबकि टेक बहादुर उसका दामाद है। दोनों सुनीता आपस में ननद-भाभी लगती हैं।
साम को वह बच्चों को घर पर छोड़कर गायब हो गई देर रात जब दोनों घर नहीं लौटी तो पुलिस को सूचना दी गई। एसओ रानीपोखरी पीडी भट्ट ने बताया कि प्रेम बहादुर की तहरीर पर दोनों की गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है। दोनों के मोबाइल सर्विलांस पर लगा दिए गए हैं।
लास्ट लोकेशन दिल्ली मिल रही है। इसके बाद से दोनों के मोबाइल फोन स्विच ऑफ हैं। फिलहाल दोनों की फोटो दिल्ली पुलिस को भेजते हुए थाने से पुलिस टीम रवाना कर दी गई है। जल्द ही दोनों को बरामद कर लिया जाएगा।
परिवार वालों का कहना है कि उसके घर में एक महिला का आना-जाना था। इस समय वह भी गायब है। पुलिस उसके बारे में भी जानकारी जुटा रही है। परिजनों के अनुसार होली से कुछ दिन पहले दोनों की घर में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। माना जा रहा है कि इसी से क्षुब्ध होकर दोनों कहीं चली गई हैं।
')}