देहरादून जिले को अतिक्रमणमुक्त करने की हाईकोर्ट के आदेश के बाद पहला चरण आज शुरू हो गया। महाभियान की शुरुआत आज सुबह कई जगहों पर एक साथ शुरू कर दी जायेगी, व्यापारियों और लोगों के विरोध को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया। मतलब साफ़ है कि किसी भी हाल में आज के दिन अवैध कब्जाधारी पर कहर बरसायेगा। पीडब्ल्यूडी, एमडीडीए, नगर निगम कर्मचारी, पुलिस कर्मी संयुक्त रूप से अतिक्रमण हटाओं अभियान चलाएंगे। अतिक्रमण हटाओ के दौरान सभी जगहों पर वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी भी की जाएगी।
बता दें कि आज राजपुर रोड, आइएसबीटी से निरंजनपुर मंडी, लालपुल से सहारपुर चौक, चकराता रोड, गांधी रोड से दर्शनलाल चौक, रेलवे स्टेशन से प्रिंस चौक, प्रिंस चौक से हरिद्वार रोड, कचहरी रोड, त्यागी रोड, धर्मपुर, कांवली रोड के दोनों तरफ नाली, साथ ही दोंनो तरफ कच्चे पक्के सभी तरह के मकानों पर भी बुलडोजर चलेगा।
इसके अलावा रिस्पना, नेहरू कॉलोनी, बिंदाल के आसपास का अतिक्रमण भी हटाया जाएगा, जो अतिक्रमणकारी अभियान में सहयोग करेंगे उन्हें भविष्य में पुर्नवास में राहत मिल सकती है, विरोध करने वालों को झेलना पढ़ सकता है नुकसान। बता दें कि हाई कोर्ट ने चार सप्ताह में अतिक्रमण हटाने के आदेश दिए हैं।
')}