Raibaar UttarakhandRaibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
  • Home
  • Uttarakhand News
  • Cricket Uttarakhand
  • Health News
  • Jobs
  • Home
  • Uttarakhand News
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • उत्तराखंड मौसम
  • चारधाम यात्रा
  • Cricket Uttarakhand
  • राष्ट्रीय समाचार
  • हिलीवुड समाचार
  • Health News
Reading: इसलिए दून में भयंकर तरीके से फ़ैल रहा डेंगू, मरीज को न होने दें पानी की कमी
Share
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Raibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
  • Home
  • Uttarakhand News
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • चारधाम यात्रा
Search
  • Home
  • Uttarakhand News
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधम सिंह नगर
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • उत्तराखंड मौसम
  • चारधाम यात्रा
  • Cricket Uttarakhand
  • राष्ट्रीय समाचार
  • हिलीवुड समाचार
  • Health News
Follow US
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Donate
©2017 Raibaar Uttarakhand News Network. All Rights Reserved.
Raibaar Uttarakhand > Home Default > Uttarakhand News > देहरादून > इसलिए दून में भयंकर तरीके से फ़ैल रहा डेंगू, मरीज को न होने दें पानी की कमी
Uttarakhand Newsदेहरादून

इसलिए दून में भयंकर तरीके से फ़ैल रहा डेंगू, मरीज को न होने दें पानी की कमी

Share
SHARE
https://raibaaruttarakhand.com/wp-content/uploads/2025/11/Video-60-sec-UKRajat-jayanti.mp4

देहरादून में डेंगू का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा, अब तो हर घर से डेंगू के मरीज सामने आ रहे हैं। डेंगू के मरीजों की कोई गिनती नहीं है। हर अस्पताल फुल है और उनके पास नए मरीज के लिए बेड नहीं है। जागरूकता की भी भारी कमी देखने को मिल रही है। यही वजह है कि डेंगू की पुष्टि होते ही लोग अस्पताल की शरण ले रहे हैं। प्राइवेट अस्पताल वार्ड का मनमाना किराया लेकर इलाज कर रहे हैं। अस्पतालों की इस मनमानी से कई लोग प्रभावित हुए हैं। लोगों को कर्जे लेकर इलाज करना पड़ा है। ऐसे में जागरूकता बेहद जरूरी है इस तरह डेंगू से ही नहीं, लूट से भी बचा सकता है।

देहरादून में भयंकर वाले डेंगू के कारणों का पता लगाने के लिए केंद्र से एक विशेषज्ञों की टीम पहुंची। पत्रकार वार्ता में उन्होंने बताया कि स्ट्रेन बदलना और बारिश कम होना डेंगू के घातक होने का कारण है। विशेषज्ञों ने बताया कि डेंगू से डरें नहीं, समय पर इसकी पहचान कर डॉक्टर्स से उपचार करवा लें।

आँखों में दर्द महसूस होना डेंगू का सबसे बड़ा लक्षण है। डेंगू का वायरस एक तय समय के बाद प्रकृति में बदलाव करता है। इससे वायरस की ताकत बढ़ जाती है। इस कारण पहले की तुलना में यह ज्यादा खतरनाक होता है।

इस साल डेंगू वायरस को मौसम अच्छा मिल गया, इसीलिए इतने मरीज सामने आ रहे हैं। वहीं, कम बारिश की वजह से भी एडीज मच्छर की आबादी बढ़ने से डेंगू का प्रकोप बढ़ा है। उन्होंने बताया कि डेंगू पर 80 प्रतिशत तक मरीजों को बिना भर्ती किये ही ठीक किया जा सकता हैं। वहीं, डेंगू में द्रव्य के प्रोटोकॉल का पालन कर बेहतर उपचार किया जा सकता हैं।

उन्होंने बताया कि प्लेटलेट्स की कमी मरीज की मृत्यु का कारण नहीं होती, डेंगू में मृत्यु रक्त प्रवाह में द्रव्य की कमी से होती है, जिसे शॉक कहते हैं। जब खून में द्रव्य की कमी होती है तो पीसीवी बढ़ने लगता है और यही मौत की वजह बनता है। इसका मतलब यह है कि डेंगू के मरीज में पानी की कमी नहीं होने दी जाए। डेंगू के मरीजों को पानी और ओआरएस का घोल ज्यादा से ज्यादा पिलाना चाहिए। इससे गंभीर से गंभीर मरीज भी बच जाएगा।

डेंगू स्वयं की रोगप्रतिरोधक क्षमता से ठीक होता है। डॉक्टर का तो एक ही काम होता है कि पांच से दस दिन तक डेंगू के मरीज की स्थिति को स्थिर रखना और उसमें पानी की आपूर्ति को बनाए रखना। पीसीवी बढ़ने अथवा खतरे के लक्षण उत्पन्न होने पर मरीज को तुरंत भर्ती कर ड्रिप के माध्यम से ठीक किया जाता है।

मरीज में पानी की शुरुआती आपूर्ति नहीं करके उसे दूसरे शहर ले जाना खतरनाक हो सकता है, क्योंकि बड़े अस्पताल में होने से अधिक महत्वपूर्ण है, जल्दी कम होते द्रव्य की आपूर्ति करना। बुखार को कम करने के लिए एस्पिरिन, ब्रूफेन जैसी दवाएं न लेकर पेरासिटामोल लेना चाहिए। खास ध्यान परहेज को लेकर रखना चाहिये। जिनकी रोग प्रितरोधक छमता कमजोर हैं, उन्हें इलाज की ज्यादा आवश्यकता होती है।

')}
चारधाम यात्रा की तैयारियों के दृष्टिगत सचिव लोक निर्माण विभाग पंकज कुमार पांडेय ने किया राष्ट्रीय राजमार्ग NH-07 एवं NH-107 का स्थलीय निरीक्षण
इंडिया ऑटिज़्म सेंटर ने प्रथम नेशनल एएलएफ़ओसी कॉन्क्लेव में समावेशी आवासीय देखभाल पर ज़ोर दिया
मुख्यमंत्री बीरों देवल रुद्रप्रयाग में आयोजित मां चंडिका महावन्याथ देवरा यात्रा में हुए शामिल
ड्रैगन फ्रूट, कीवी, अति सघन सेब बागवानी एवं सुफल योजना से उत्तराखंड बनेगा “फल पट्टी”
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में सीजीडी परियोजनाओं की व्यापक समीक्षा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Previous Article रिलीज होते ही छा गया यह नया गढ़वाली गाना, दर्शकों को भा रहा मॉडर्न अंदाज
Next Article हिंदी सुलेख प्रतियोगिता में शांभवी रावत व नायरा को प्रथम पुरस्कार
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

218kFollowersLike
100FollowersFollow
200FollowersFollow
600SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow

Latest News

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोहियाहेड व हेलीपेड में जनप्रतिनिधियों व जनता से मुलाकात कर जनसमस्याएं सुनी
Uttarakhand News
February 8, 2026
मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड क्रिकेट टीम को रणजी सेमीफाइनल में पहुंचने पर दी बधाई
Cricket Uttarakhand Uttarakhand News
February 8, 2026
जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार रू मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सुशासन का सशक्त मॉडल
Uttarakhand News
February 8, 2026
मुख्य सचिव ने सचिवालय में ध्वज फहराकर प्रदेशवासियों और सचिवालय परिवार को गणतंत्र दिवस की बधाई दी
Uttarakhand News
January 29, 2026

खबरें आपके आस पास की

Uttarakhand News

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 77 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में राष्ट्रीय ध्वज फहराया

January 29, 2026
Uttarakhand News

मुख्यमंत्री धामी ने किया कैंचीधाम बाईपास का स्थलीय निरीक्षण, यात्रा सीजन से पूर्व कार्य पूर्ण करने के निर्देश

January 24, 2026
Uttarakhand News

वर्दी घोटाले में सीएम धामी ने दिए DIG के निलंबन के आदेश

January 24, 2026
Uttarakhand News

मुख्य सचिव ने धीमी गति के प्रोजेक्ट्स पर जताई नाराजगी, तेजी लाने के दिए निर्देश

January 23, 2026
Uttarakhand News

उत्तर रेलवे से सम्बन्धित प्रकरणों एवं परियोजनाओं के सम्बन्ध में विस्तार से चर्चा

January 23, 2026
Uttarakhand News

पेसलवीड कॉलेज के दो मेधावी छात्रों को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया

January 23, 2026
Raibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
Follow US
©2017 Raibaar Uttarakhand News Network. All Rights Reserved.
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Donate