नगा विद्रोहियों के हमले में 40वीं असम राइफल के जवान फतेह सिंह नेगी (48) का चन्द्रापुरी मंदाकनी नदी के तट पर सैन्य सम्मान अंतिम सस्कार किया गया। इस अवसर पर हजारों लोगों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी। शहीद फतेह सिंह ग्राम बाडव के रहने वाले थे।
गौरतलब है कि नगालैंड के मोन जिले में संदिग्ध नगा उग्रवादियों द्वारा घात लगाकर किए गए हमले में असम राइफल के 2 जवान शहीद हो गए थे शहीद के घर में उनकी पत्नी रीना देवी (42) और दो लड़कियां एवं एक लड़का है। बड़ी लड़की की शादी हो चुकी है, जबकि दूसरी लड़की की वे सगाई कर चुके थे।
घर में शादी की तैयारियां चल रही थी कि पिता की मौत की खबर ने सभी को स्तब्ध कर दिया। उनका एकमात्र पुत्र श्रीनगर गढ़वाल से पाॅलीटेक्निक कर रहा है। बाड़व के प्रधान विजय एवं पूर्व प्रधान शत्रुघ्न नेगी ने बताया कि फते सिंह बहुत ही मिलनसार व्यक्ति था। गांव में उसके आने से रौनक आ जाती थी।
अभी मार्च में जब गांव में शिवपुराण का आयोजन किया गया था तो वह भी घर आया था तथा शिव पुराण को सम्पन्न कराने में उसने तन मन धन से पूरा सहयोग किया था। लेकिन अब उनकी यादें ग्रामीणों में जहन में हमेशा जिन्दा रहेंगी, उनके अंतिम संस्कार में घाट पर हजारों लोगों ने उन्हें श्रधांजलि दी, सैन्य सम्मान के साथ के साथ जवान का अंतिम संस्कार पूरा किया गया। ')}