उत्तराखंड में लगातार बढ़ रही कंपन वाली ठण्ड फिलहाल पीछा नहीं छोड़ेगी, राजधानी देहरा दून और हरिद्वार के आसपास वाले क्षेत्रों में बुधवार को एक डिग्री की बढ़ोतरी होगी। लेकिन रात का तापमान जस का तस बना रहेगा, सूरज की रौशनी लोगों को राहत देगी तो रात में फिर से आग और रजाई का सहारा ही जान बचा सकता है।
आज रात का तापमान न्यूनतम पांच डिग्री के आसपास ही रहने की संभावना है। आपको बता दें बीते कुछ सालों से राजधानी दून में सबसे जादा शर्दी पड़ी हैं। हरिद्वार रूडकी में हाल ही बुरे हैं, यहां हर रोज तापमान में लगातार गिरावट के कारण ठंडक भी बढ़ती गयी है, जिसके कारण से कई लोगों को दिक्कतों का सामना करना पढ़ रहा है।
राजधानी में आज दिन के समय तापमान सामान्य बना हुआ है। यहां दिन का अधिकतम तापमान 21 डिग्री तक पहुंच गया। जबकि सूरज ढलते ही तापमान में एकाएक कमी हो गई और न्यूनतम तापमान 5 डिग्री के आसपास हो गया। बुधवार को फिर से अच्छी धुप खिलने की सम्भावना है, हालांकि आने वाले दिनों में फिर से शर्दी और बढ़ेगी जिसके लिए मौसम विभाग ने पहले से ही चैतावनी जारी कर रखी है। ')}