टोक्यो ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम ने इतिहास रच लिया है। भारत की पुरुष हॉकी टीम ने क्वार्टर फाइनल मैच में ग्रेट ब्रिटेन को 3-1 से हरा दिया है। भारत ने इस क्वार्टर फाइनल मुकाबले में जीत के साथ ही सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। इस जीत के साथ हॉकी टीम ने ओलंपिक में एक पदक जीतने की उम्मीद को बढ़ा दिया है। भारत ने 40 साल बाद पहली बार ओलम्पिक के सेमीफाइनल में प्रवेश किया है।
टोक्यो में चल रहे पहले क्वाटर फाइनल मुकाबला भारत और ग्रेट ब्रिटेन के बीच खेला गया। भारत की और से पहला गोल दिलप्रीत सिंह ने 7वें मिनट में किया व 1-0 की बढ़त बना ली, इसके बाद गुरजंत सिंह ने भारत के लिए 16 वें मिनट में दूसरा गोल किया।
इसके बाद ब्रिटेन ने 45वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर के जरिए गोल किया और स्कोर 2-1 कर दिया लेकिन भारत के लिए हार्दिक सिंह ने तीसरा गोल दाग बढ़त 3-1 की कर दी उन्होंने 57वें मिनट में गोल किया। जिसके बाद भारतीय टीम ने अपनी जीत पक्की कर दी। कई सालों बाद भारतीय हॉकी टीम की इस तरह शानदार प्रदशर्न से देखकर पूरे देश में ख़ुशी की लहर है। ट्वीटर पर भारतीय टीम को बधाई देने की बाढ़ आ गई है।
अद्भुत, अद्वितीय और अविश्सनीय 😍
India are through to the semis. 🔥
🇮🇳 3:1 🇬🇧#INDvGBR #IndiaKaGame #HaiTayyar #Tokyo2020 #TeamIndia #TokyoTogether #StrongerTogether #HockeyInvites #WeAreTeamIndia #Hockey pic.twitter.com/l802EiWYvE
— Hockey India (@TheHockeyIndia) August 1, 2021