भारत की स्टार शटरल पीवी सिंधु ने चाइना की ही बिंग जियाओ हराकर देश के झोली में दूसरा पदक डाल दिया। पीवी सिंधु ने पहला सेट 21-13 से जीता और दूसरा सेट 21-15 से जीतकर कांस्य पदक अपने नाम किया। ओलंपिक में यह उनका दूसरा मेडल है और वह खेलों के इस महाकुंभ में दो मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बन गई है।
जानकारी के लिए बता दें कि 26 साल की सिंधु का ओलंपिक खेलों में यह दूसरा पदक है। इससे पहले उन्होंने 2016 के रियो ओलंपिक में सिल्वर मेडल जीता था। तब सिल्वर मेडल जीतने के बाद सिंधु पर इनामों की बरसात हो गई थी। तेलंगाना सरकार ने सिंधु को 5 करोड़ नकद इनाम और जमीन दी। आंध्र सरकार ने भी उन्हें 3 करोड़ और ग्रुप ए कैडर की सरकारी नौकरी दी। साथ ही उन्हें 1000 गज जमीन भी तोहफे के तौर पर मिली। दिल्ली सरकार ने भी सिंधु को 2 करोड़ रुपये इनाम में दिए।
भारत सरकार ने साल 2016 में उन्हें खेलों का सर्वोच्च पुरस्कार राजीव गांधी खेल रत्न सम्मान दिया। इससे पहले वो साल 2015 में पद्मश्री और 2013 में अर्जुन पुरस्कार से नवाजी जा चुकी हैं। आज सिंधु ने दूसरा पदक जीत ओलंपिक बैडमिंटन में भारत को ओवरऑल तीसरा पदक है। सिंधु के अलावा साइना नेहवाल भी ओलंपिक में पदक जीत चुकी है, साइना 2012 के लंदन ओलंपिक में कांस्य पदक जीत चुकी हैं।
भारत के लिए पुरुष हॉकी से भी बड़ी खबर आ रही है। टोक्यो में भारत और ग्रेट ब्रिटेन के बीच चल रहे हॉकी क्वाटर फाइनल मुकाबले में फिलहाल 2-0 से आगे चल रही है। भारत की और से दिलप्रीत सिंह ने पहला दागा गोल और 1-0 की बढ़त बनाई, उसके बाद गुरजंत सिंह ने भारत के लिए गोल दागा।