Raibaar UttarakhandRaibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
  • Home
  • Uttarakhand News
  • Cricket Uttarakhand
  • Health News
  • Jobs
  • Home
  • Uttarakhand News
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • उत्तराखंड मौसम
  • चारधाम यात्रा
  • Cricket Uttarakhand
  • राष्ट्रीय समाचार
  • हिलीवुड समाचार
  • Health News
Reading: एशियाई गेम्स : भारत ने हॉकी के फाइनल में जापान को 5-1 से हराया, जीता स्वर्ण पदक…
Share
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Raibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
  • Home
  • Uttarakhand News
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • चारधाम यात्रा
Search
  • Home
  • Uttarakhand News
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधम सिंह नगर
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • उत्तराखंड मौसम
  • चारधाम यात्रा
  • Cricket Uttarakhand
  • राष्ट्रीय समाचार
  • हिलीवुड समाचार
  • Health News
Follow US
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Donate
©2017 Raibaar Uttarakhand News Network. All Rights Reserved.
Raibaar Uttarakhand > Home Default > राष्ट्रीय समाचार > एशियाई गेम्स : भारत ने हॉकी के फाइनल में जापान को 5-1 से हराया, जीता स्वर्ण पदक…
राष्ट्रीय समाचार

एशियाई गेम्स : भारत ने हॉकी के फाइनल में जापान को 5-1 से हराया, जीता स्वर्ण पदक…

Last updated: October 6, 2023 6:50 pm
Debanand pant
Share
2 Min Read
SHARE

चीन में भारतीय हॉकी टीम ने इतिहास रच दिया है। भारत ने तूफानी अंदाज में एशियन गेम्स 2023 की शुरुआत की थी वहीं फाइनल में जापान को 5-1 से हराते हुए गोल्ड मेडल जीत लिया। इसके साथ ही भारत को पेरिस ओलिंपिक 2024 का कोटा भी मिल गया।

हांगझोउ में खेले गए इस मुकाबले में भारतीय टीम का जापान के पास कोई जवाब नहीं था। टीम इंडिया के धुरंधर खिलाड़ियों ने हॉकी के जादू से हर किसी को हैरान कर दिया। भारत के लिए मनप्रीत सिंह, हरमनप्रीत सिंह, अमित रोहिदास और अभिषेक ने गोल दागे, जबकि जापान की ओर से एक गोल ही लग सका। तोक्यो ओलिंपिक कांस्य पदक विजेता भारत ने 9 साल बाद एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीता है।

भारत के लिए हरमनप्रीत सिंह (32वें और 59वें मिनट), अभिषेक (48वें मिनट), अमित रोहिदास (36वें) और मनप्रीत सिंह (25वें) ने गोल किए। जापान के लिए एकमात्र गोल एस तनाका ने 51वें मिनट में दागा। भारत का खाता 25वें मिनट में मनप्रीत ने खोला। भारत ने तीसरे क्वार्टर में पेनल्टी कॉर्नर पर दो गोल दागे। हरमनप्रीत ने 32वें मिनट में और रोहिदास ने चार मिनट बाद ये गोल किये।

चौथे क्वार्टर में अभिषेक ने तीसरे मिनट में और हूटर से एक मिनट पहले हरमनप्रीत ने गोल करके भारत की शानदार जीत तय कर दी। भारतीय टीम को चीयर करने के लिए क्रिकेट टीम पहुंची थी। इस गौरवान्वित पल के लिए स्टेडियम में मौजूद हर भारतीय टीम इंडिया के जयकारे लगा रहा था। जैसे ही मैच खत्म होने के लिए हूटर बजा भारतीय हॉकी टीम और फैंस जश्न में डूब गए।

मानसून 2024: रिकॉर्ड तोड़ बारिश, बढ़ते तापमान ने जलवायु परिवर्तन के खतरों को किया उजागर
दरभंगा बागमती सुपरफास्ट एक्सप्रेस 12578 हुई दुर्घटनाग्रस्त
स्वास्थ्य विभाग का चिकित्सा अधिकारियों को बड़ा तोहफा, अपर निदेशक व संयुक्त निदेशक पदों पर हुए प्रमोशन, एसडीएसीपी का भी शीघ्र मिलेगा लाभ
मोटोरोला ने लॉन्च किया Razr 50
क्यों बढ़ रही है बांझपन की समस्या और क्या हो सकते है इसके उपचार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Previous Article मुख्यमंत्री योगी के प्रस्तावित केदारनाथ भ्रमण के लिए तैयारियां तेज, सुरक्षा व्यवस्था की हुई समीक्षा …
Next Article डीएम ने निर्माणदाई संस्थाओं को दिए तेजी के साथ निर्माण कार्यों में जुट जाने के निर्देश
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

218kFollowersLike
100FollowersFollow
200FollowersFollow
600SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow

Latest News

दूसरे दिन भी जिले में रहकर रेस्क्यू ऑपरेशन की निगरानी और निर्देशन में जुटे रहे सीएम धामी
Uttarakhand News
August 8, 2025
बड़ी खबर: ऋषिकेश और हरिद्वार के औषधि विक्रेताओं पर एफडीए की ताबड़तोड़ छापेमारी
Uttarakhand News
August 7, 2025
आपदा प्रभावितों को राज्य आपदा मोचन निधि व मुख्यमंत्री राहत कोष के तहत आर्थिक सहायता प्रदान की गई
Uttarakhand News पौड़ी गढ़वाल
August 7, 2025
तस्वीरें: सीएम ने आपदाग्रस्त क्षेत्र सैंजी पहुंचकर, आपदा पीड़ितों के पौंछे आसूं, ढाँढस बंधाया
Uttarakhand News
August 7, 2025

खबरें आपके आस पास की

राष्ट्रीय समाचार

मोटोरोला ने लॉन्च किया रेज़र 50 अल्ट्रा

July 8, 2024
राष्ट्रीय समाचार

इलेक्ट्रिक तिपहिया वाहनों के लिए भारत बना सबसे बड़ा बाजार

May 1, 2024
राष्ट्रीय समाचार

सीबीएसई 10वीं-12वीं की परीक्षा का रिजल्ट जल्द होगा जारी, SMS और डिजिलॉकर से कर सकेंगे डाउनलोड

April 27, 2024
राष्ट्रीय समाचार

वित्त-वर्ष 2024 में केप्री ग्लोबल कैपिटल ने 94,000 ग्राहकों को नई कार के लिये दिया 10,000 करोड़ से अधिक का लोन

April 12, 2024
राष्ट्रीय समाचार

CBSE RESULT: पिछले साल 12 मई को घोषित किए गए थे रिजल्ट, इस साल का यह है अनुमान

March 15, 2024
सीबीएसई
राष्ट्रीय समाचार

सीबीएसई 10 हिंदी का पेपर खत्म, कैसे थे सवाल स्टूडेट्स ने बताया

February 21, 2024
Raibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
Follow US
©2017 Raibaar Uttarakhand News Network. All Rights Reserved.
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Donate