Raibaar UttarakhandRaibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
  • Home
  • Uttarakhand News
  • Cricket Uttarakhand
  • Health News
  • Jobs
  • Home
  • Uttarakhand News
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • उत्तराखंड मौसम
  • चारधाम यात्रा
  • Cricket Uttarakhand
  • राष्ट्रीय समाचार
  • हिलीवुड समाचार
  • Health News
Reading: एशियन गेम्स में भारत का ऐतिहासिक प्रदर्शन, 28 गोल्ड समेत 107 मेडल जीते
Share
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Raibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
  • Home
  • Uttarakhand News
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • चारधाम यात्रा
Search
  • Home
  • Uttarakhand News
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधम सिंह नगर
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • उत्तराखंड मौसम
  • चारधाम यात्रा
  • Cricket Uttarakhand
  • राष्ट्रीय समाचार
  • हिलीवुड समाचार
  • Health News
Follow US
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Donate
©2017 Raibaar Uttarakhand News Network. All Rights Reserved.
Raibaar Uttarakhand > Home Default > राष्ट्रीय समाचार > एशियन गेम्स में भारत का ऐतिहासिक प्रदर्शन, 28 गोल्ड समेत 107 मेडल जीते
राष्ट्रीय समाचार

एशियन गेम्स में भारत का ऐतिहासिक प्रदर्शन, 28 गोल्ड समेत 107 मेडल जीते

Last updated: October 7, 2023 10:36 pm
Debanand pant
Share
4 Min Read
SHARE

भारतीय खिलाड़ियों ने देश को दिवाली का एडवांस गिफ्ट दे दिया है। इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ जब भारत ने 100 से ज्यादा पदक जीतने का गौरव हासिल किया है। भारतीय खिलाड़ियों ने इस बार जो दम दिखाया वह बेहद शानदार रहा है।

भारत के लिए निशानेबाजी और तीरंदाजी में काफी सफलता मिली एथलेटिक्स में तो इस बार कमाल ही हो गया सिर्फ एथलेटिक्स में भारत ने 29 पदक जीते। खासकर पारूल चौधरी ने महिलाओं की 5000 मीटर दौड़ में आखिरी 30 मीटर में कमाल करके जो स्वर्ण पदक जीता वह हमेशा याद किया जाएगा। साथ ही भाला फेंक में जिस तरह भारत के दो खिलाड़ियों के बीच ही जंग देखने को मिली वह रोमांचित कर देनी वाली थी। भालाफेंक में ओलिंपिक और विश्व चैम्पियन नीरज चोपड़ा ने स्वर्ण और किशोर जेना ने रजत पदक जीता था। निशानेबाजों ने सबसे पहले 22 पदक भारत की झोली में डाले जिसने भारतीय खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया।

भारत ने जीते कुल 107 पदक-

अब जिस तरह भारत ने चीन में हुए एशियाई खेलों में 107 पदकों के जादुई आंकड़े को छुआ है उसे देखकर यह लगता है कि 2024 के पेरिस ओलिंपिक के लिए भी भारत तैयार हो रहा है। भारत के कई खिलाड़ियों को ओलंपिक कोटा भी हासिल हो गया है। बता दें कि एशियाई गेम्स में भारतीय खिलाड़ियों की स्पर्धाएं शनिवार को खत्म हो गई। पदक तालिका में भारत चीन, जापान और दक्षिण कोरिया के बाद चौथे स्थान पर है। भारत ने 28 गोल्ड, 38 सिल्वर और 41 ब्रॉन्ज मेडल के साथ कुल 107 मेडल जीते, भारत ने अपने अभियान के आखिरी दिन 12 पदक जीते जिसमें छह स्वर्ण, चार रजत और दो कांस्य पदक है। इस बार निशानेबाजों ने 22 और एथलेटिक्स में 29 पदक आए हैं, जिससे भारत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर सका।

इन्होने दिलाये अप्रत्याशित पदक-

इस बार भारतीय दल ने कई अप्रत्याशित पदक भी जीते, जिसमें महिला टेबल टेनिस टीम का कांस्य (सुतीर्था मुखर्जी और अहिका मुखर्जी) शामिल है। केनोइंग में अर्जुन सिंह और सुनील सिंह ने ऐतिहासिक कांस्य जीता। बैडमिंटन के पुरुष युगल में सात्विक साईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने स्वर्ण पदक जीत इतिहास रचा। कबड्डी में पुरुष और महिला टीमों ने जकार्ता में निराशा झेलने के बाद वापसी करते हुए स्वर्ण पदक जीते। युवा तीरंदाज ओजस देवताले और अभिषेक वर्मा ने कंपाउंड पुरुष व्यक्तिगत स्पर्धा में स्वर्ण-रजत पदक हासिल किया। शतरंज में भी भारत की महिला और पुरुष टीम ने रजत पदक जीते।

इन खेलों में रही कमी-

इस बार भारत की तरफ से वेटलिफ्टिंग में कम खिलाड़ी चीन गए थे वहीं पहलवानी में जरूर निराशा हाथ लगी सिर्फ एक खिलाडी फाइनल तक पहुंचा और एक गोल्ड भी हाथ नहीं लगा कुछ कांस्य पदक जरूर हाथ लगे, जबकि भारत को पहलवानी से काफी पदक आने की उम्मीद थी। बॉक्सिंग में भारत को और अधिक अच्छा करने की आवश्यकता है।

मानसून 2024: रिकॉर्ड तोड़ बारिश, बढ़ते तापमान ने जलवायु परिवर्तन के खतरों को किया उजागर
दरभंगा बागमती सुपरफास्ट एक्सप्रेस 12578 हुई दुर्घटनाग्रस्त
स्वास्थ्य विभाग का चिकित्सा अधिकारियों को बड़ा तोहफा, अपर निदेशक व संयुक्त निदेशक पदों पर हुए प्रमोशन, एसडीएसीपी का भी शीघ्र मिलेगा लाभ
मोटोरोला ने लॉन्च किया Razr 50
क्यों बढ़ रही है बांझपन की समस्या और क्या हो सकते है इसके उपचार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Previous Article उत्तराखण्ड को इस बैठक की मेजबानी का अवसर मिला, यह राज्य के लिए गर्व का विषय: मुख्यमंत्री
Next Article बेरोजगार युवाओं के लिए खुशखबरी, उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने इन पदों पर निकाली भर्ती…
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

218kFollowersLike
100FollowersFollow
200FollowersFollow
600SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow

Latest News

सीएम धामी के नेतृत्व में हरेला पर्व पर रिकॉर्ड बनाएगा उत्तराखंड
Uttarakhand News
July 11, 2025
उत्तराखंड में बिना पंजीकरण प्रैक्टिस कर रहे डॉक्टरों पर लगेगी लगाम, स्वास्थ्य सचिव ने जारी किया सख्त आदेश
Uttarakhand News
July 11, 2025
मानसूनी आपदाओं से निपटने के लिए बागेश्वर जिला प्रशासन पूरी तरह तैयार: जिलाधिकारी आशीष भटगांई
Uttarakhand News बागेश्वर
July 11, 2025
प्रशासन का रौद्ररूप देख दोड़ने लगी वर्षों से दबी भूमि फर्जीवाड़े की फाईलें; पुलमा देवी के नाम चढाई भूमिधरी
Uttarakhand News
July 9, 2025

खबरें आपके आस पास की

राष्ट्रीय समाचार

मोटोरोला ने लॉन्च किया रेज़र 50 अल्ट्रा

July 8, 2024
राष्ट्रीय समाचार

इलेक्ट्रिक तिपहिया वाहनों के लिए भारत बना सबसे बड़ा बाजार

May 1, 2024
राष्ट्रीय समाचार

सीबीएसई 10वीं-12वीं की परीक्षा का रिजल्ट जल्द होगा जारी, SMS और डिजिलॉकर से कर सकेंगे डाउनलोड

April 27, 2024
राष्ट्रीय समाचार

वित्त-वर्ष 2024 में केप्री ग्लोबल कैपिटल ने 94,000 ग्राहकों को नई कार के लिये दिया 10,000 करोड़ से अधिक का लोन

April 12, 2024
राष्ट्रीय समाचार

CBSE RESULT: पिछले साल 12 मई को घोषित किए गए थे रिजल्ट, इस साल का यह है अनुमान

March 15, 2024
सीबीएसई
राष्ट्रीय समाचार

सीबीएसई 10 हिंदी का पेपर खत्म, कैसे थे सवाल स्टूडेट्स ने बताया

February 21, 2024
Raibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
Follow US
©2017 Raibaar Uttarakhand News Network. All Rights Reserved.
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Donate