Raibaar UttarakhandRaibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
  • Home
  • Uttarakhand News
  • Cricket Uttarakhand
  • Health News
  • Jobs
  • Home
  • Uttarakhand News
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • उत्तराखंड मौसम
  • चारधाम यात्रा
  • Cricket Uttarakhand
  • राष्ट्रीय समाचार
  • हिलीवुड समाचार
  • Health News
Reading: महिलाओं को स्थानीय उत्पादों से आत्मनिर्भर बनाएगी लूम्स ऑफ नीति-माणा
Share
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Raibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
  • Home
  • Uttarakhand News
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • चारधाम यात्रा
Search
  • Home
  • Uttarakhand News
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधम सिंह नगर
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • उत्तराखंड मौसम
  • चारधाम यात्रा
  • Cricket Uttarakhand
  • राष्ट्रीय समाचार
  • हिलीवुड समाचार
  • Health News
Follow US
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Donate
©2017 Raibaar Uttarakhand News Network. All Rights Reserved.
Raibaar Uttarakhand > Home Default > Uttarakhand News > महिलाओं को स्थानीय उत्पादों से आत्मनिर्भर बनाएगी लूम्स ऑफ नीति-माणा
Uttarakhand News

महिलाओं को स्थानीय उत्पादों से आत्मनिर्भर बनाएगी लूम्स ऑफ नीति-माणा

January 23, 2026 10:10 pm
Share
5 Min Read
SHARE
https://raibaaruttarakhand.com/wp-content/uploads/2025/11/Video-60-sec-UKRajat-jayanti.mp4

चमोलीः चमोली जिले के नीति-माणा क्षेत्र की महिलाएं और चरवाहा समुदाय पीढ़ियों से ऊन बुनने का काम करते आए हैं। मोटी पंखी, लोई, थुलमा और चुटका जैसे ऊनी वस्त्र कभी इस इलाके की पहचान थे। इन्हें स्थानीय पालसी भेड़ों की स्वदेशी ऊन से बुना जाता था। यही ऊन हिमालय की ठंड से बचाव करती थी और यही लोगों की आजीविका भी थी।

लेकिन समय के साथ बाज़ार ने सब कुछ बदल दिया। अब इन गांवों में साल में कई बार ऐक्रेलिक धागों से भरे ट्रक आते हैं। ये सस्ते, चमकदार धागे पहाड़ की महिलाओं को लुभाते हैं क्योंकि इनसे टोपियाँ, मोज़े और स्वेटर जल्दी बनाए जा सकते हैं। बद्रीनाथ जैसे तीर्थस्थलों में ये सामान खूब बिकते हैं। महिलाएं इन्हें 100, 200 रुपये में बेच देती हैं और उन्हें लगता है कि वे अच्छी कमाई कर रही हैं। जबकि वस्तुस्थिति इसके बिल्कुल विपरीत है – असल में व्यापारी कमा रहे हैं। महिलाओं की मेहनत सस्ती कच्ची सामग्री और कम दाम में फँसकर रह जाती है। पारंपरिक ऊन, मौलिक बुनाई और असली पहचान धीरे-धीरे खत्म होती जा रही है।

उत्तराखण्ड में लूम्स ऑफ नीति-माणा का उद्देश्य बहुत सरल हैः महिलाओं को मजदूर नहीं, मालिक बनाना है।

1.पारंपरिक ऊन शिल्प को पुनर्जीवित करना, पालसी भेड़ों की स्वदेशी ऊन से बने असली हिमालयी वस्त्रों को वापस बाज़ार में लाना।

2. भांग और ऊन आधारित नए उत्पाद विकसित करना ताकि पहाड़ की सामग्री से प्रीमियम और टिकाऊ उत्पाद बन सकें।

3. गांवों में उत्पादक सहकारी संस्थाएं बनाना ताकि महिलाएं और कारीगर मिलकर तय करेंगें, क्या बनेगा, कैसे बनेगा और किस दाम पर बिकेगा।

लूम्स ऑफ लद्दाख की संस्थापक श्रीमती अभिलाषा बहुगुणा ने बताया कि हमने यह प्रयोग लद्दाख में किया, वहां की महिलाओं के द्वारा स्थानीय ऊन का प्रयोग करके तथा बाजार की मांग को देखते हुए नये डिजाइन के उत्पाद तैयार किये जा रहे हैं। इससे स्थानीय महिलाओं में बडा उत्साह देखने को मिला और महिलाओं द्वारा यह कार्यक्रम सफलता पूर्वक किया जा रहा है और इससे स्थानीय महिलाओं की आय में कई गुना बृद्धि दर्ज की गई है। इसीलिए यह कार्यक्रम हम नीति-माणा में भी कर रहे हैं जिससे यहां की महिलाओं को भी आत्मनिर्भर बनाया जा सके।

दिल्ली प्रदर्शनीः एक ऐतिहासिक मोड़-जब नीति-माणा सहकारी के सदस्य दिल्ली की प्रदर्शनी में जाने लगे, तो वे दुविधा में थे कि क्या सस्ते ऐक्रेलिक उत्पाद ले जाएं या अपनी स्वदेशी ऊन से बने महंगे, असली उत्पाद? उन्हें डर था कि शहर के ग्राहक सिर्फ सस्ता चाहते हैं। लेकिन हुआ इसका बिल्कुल उलट। दिल्ली में उनके स्वदेशी ऊन उत्पाद प्रीमियम कीमतों पर बिके। लोगों ने गुणवत्ता, कहानी और हिमालयी विरासत को पहचाना। यह सिर्फ सामान्य विक्रय नहीं था, यह आत्मविश्वास की वापसी थी।

राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक ( नाबार्ड) चमोली के जिला विकास प्रवन्धक श्री श्रेयांश जोशी ने बताया कि महिलाओं और कारीगरों को स्थानीय उत्पाद से बाज़ार की माँग के अनुसार हस्तकरघा के उत्तम क्वालिटी के नयी नयी डिजाइन के उत्पाद बनेंगे तो निश्चित तौर पर स्थानीय महिलाओं की आजीविका में सुधार आयेगा उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों को आत्मनिर्भर बनाने में नाबार्ड सदैव सहयोग करता रहता है।

नीति-माणा सहकारी समिति को लूम्स ऑफ लद्दाख महिला टीम की संस्थापक श्रीमती अभिलाषा बहुगुणा, मानव सेवा समिति के महेश खँकरियाल और नीति-माणा सहकारी समिति के निर्वाचित सदस्य श्री कुंदन सिंह टकोला, श्रीमती नंदी राणा, किशोर बडवाल और नरेंद्र राणा मिलकर इस पूरी व्यवस्था को खड़ा कर रहे हैं। यहाँ सिर्फ बुनाई नहीं, भविष्य को बुना जा रहा है। नीति-माणा सहकारी समिति का मतलब है महिलाएं अब केवल धागा नहीं, वे अपना भविष्य बुनेंगी। जहां पहले वे सस्ते धागों में फँसी थीं, अब वे अपनी ऊन, अपने हाथ और अपनी पहचान की मालिक ख़ुद बनेंगी। यह चमोली के पहाड़ों से एक आत्मनिर्भर, सम्मानजनक और टिकाऊ आजीविका की शुरुआत है।

मुख्यमंत्री धामी ने किया कैंचीधाम बाईपास का स्थलीय निरीक्षण, यात्रा सीजन से पूर्व कार्य पूर्ण करने के निर्देश
वर्दी घोटाले में सीएम धामी ने दिए DIG के निलंबन के आदेश
मुख्य सचिव ने धीमी गति के प्रोजेक्ट्स पर जताई नाराजगी, तेजी लाने के दिए निर्देश
उत्तर रेलवे से सम्बन्धित प्रकरणों एवं परियोजनाओं के सम्बन्ध में विस्तार से चर्चा
पेसलवीड कॉलेज के दो मेधावी छात्रों को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Previous Article मुख्य सचिव ने धीमी गति के प्रोजेक्ट्स पर जताई नाराजगी, तेजी लाने के दिए निर्देश
Next Article पेसलवीड कॉलेज के दो मेधावी छात्रों को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

218kFollowersLike
100FollowersFollow
200FollowersFollow
600SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow

Latest News

चंपावत को दी ₹170.15 करोड़ की विभिन्न परियोजनाओं की सौगात
Uttarakhand News
January 13, 2026
मुख्यमंत्री धामी ने बीज निगम परिसर में आयोजित उत्तरायणी कौतिक मेले का शुभारंभ किया
Uttarakhand News
January 13, 2026
जलता साल, बढ़ती कीमतें: 2025 में जलवायु आपदाओं ने दुनिया से छीने 120 अरब डॉलर
Uttarakhand News
December 27, 2025
उत्तराखंड के गांधी इंद्रमणि बडोनी को कलेक्ट्रेट में भावभीनी श्रद्धांजलि
Uttarakhand News
December 25, 2025

खबरें आपके आस पास की

Uttarakhand News

देहरादून के जोगीवाला क्षेत्र में अहिल्याबाई होलकर पुरस्कार से वरिष्ट पत्रकार शीशपाल गुसाईं सहित 11 विशिष्ट व्यक्तित्व सम्मानित

December 24, 2025
Uttarakhand News

डीएम का आदेशः पर्याप्त संसाधनों के साथ मानकों पर जल्द पूरे हो चल रहे निर्माण कार्य

December 19, 2025
Uttarakhand News

भूकंप से पहले अलर्ट जारी करने में सक्षम है ‘भूदेव मोबाइल एप’

December 19, 2025
रुद्रप्रयाग

भालू के हमले में महिला हुई घायल

December 18, 2025
देहरादून

ऋषिकेश तहसील परिसर में जन सुनवाई कार्यक्रम आयोजित

December 15, 2025
Uttarakhand Newsबागेश्वर

जिलाधिकारी आकांक्षा कोंडे की अध्यक्षता में कांडा में आयोजित हुआ जनता दरबार

December 15, 2025
Raibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
Follow US
©2017 Raibaar Uttarakhand News Network. All Rights Reserved.
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Donate