Raibaar UttarakhandRaibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
  • Home
  • Uttarakhand News
  • Cricket Uttarakhand
  • Health News
  • Jobs
  • Home
  • Uttarakhand News
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • उत्तराखंड मौसम
  • चारधाम यात्रा
  • Cricket Uttarakhand
  • राष्ट्रीय समाचार
  • हिलीवुड समाचार
  • Health News
Reading: मिनी स्विटजरलैंड चोपता में अराजक तत्वों द्वारा सरकारी भूमि पर अतिक्रमण, डीएम ने लिया एक्शन हडकंप
Share
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Raibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
  • Home
  • Uttarakhand News
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • चारधाम यात्रा
Search
  • Home
  • Uttarakhand News
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधम सिंह नगर
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • उत्तराखंड मौसम
  • चारधाम यात्रा
  • Cricket Uttarakhand
  • राष्ट्रीय समाचार
  • हिलीवुड समाचार
  • Health News
Follow US
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Donate
©2017 Raibaar Uttarakhand News Network. All Rights Reserved.
Raibaar Uttarakhand > Home Default > Uttarakhand News > रुद्रप्रयाग > मिनी स्विटजरलैंड चोपता में अराजक तत्वों द्वारा सरकारी भूमि पर अतिक्रमण, डीएम ने लिया एक्शन हडकंप
Uttarakhand Newsरुद्रप्रयाग

मिनी स्विटजरलैंड चोपता में अराजक तत्वों द्वारा सरकारी भूमि पर अतिक्रमण, डीएम ने लिया एक्शन हडकंप

June 5, 2020 3:35 pm
Share
3 Min Read
mangesh
SHARE
https://raibaaruttarakhand.com/wp-content/uploads/2025/11/Video-60-sec-UKRajat-jayanti.mp4

मिनी स्विटजरलैंड से विख्यात चोपता, बनियाकुण्ड एवं दुगलबिट्टा में अराजक तत्वों द्वारा सरकारी भूमि पर अतिक्रमण किये जाने पर जिलाधिकारी ने तत्काल प्रभाव से वन दरोगा रुद्रप्रयाग, वन प्रभाग रेंज अगस्त्यमुनि व वन दरोगा गोपेश्वर की रेंज गुप्तकाशी को निलम्बित करने के आदेश दिये हैं। साथ ही अतिक्रमण को शीघ्र हटाने के निर्देश अधिकारियों को दिये।

दरअसल, कुछ अराजक तत्वों ने बिना अनुमति के ही वन पंचायत क्षेत्र मक्कू एवं उषाडा के अन्तर्गत चोपता, बनियाकुण्ड एवं दुगलबिट्टा में टैंट और भवन बना लिये हैं। शिकायत मिलने पर जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने उप जिलाधिकारी ऊखीमठ को जांच के निर्देश दिये।

जांच करने के बाद उप जिलाधिकारी ने बताया कि यह क्षेत्र वन प्रभाग अगस्त्यमुनि एवं केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग गोपेश्वर की रेंज गुप्तकाशी के नियंत्राणाधीन है, जिसमें वन विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों ने अतिक्रमण पर रोक लगाने की कोई कोशिश नहीं की।

साथ ही वन दरोगा केदारनाथ के अधीन नये भवन, टेन्ट लगे हैं जो कि सेन्चुरी क्षेत्र में पड़ता है। उन्होंने बताया कि जांच के समय अतिक्रमणकरियों एवं उपस्थित व्यक्तियों ने अपने बयान में कहा कि वन दरोगा केदारनाथ वन प्रभाग रघुवीर सिंह पंवार ने उनसे कहा कि यह उनका है और तुम चाहे पक्का मकान, दुकान बना लो, सरपंच का सैंचुरी में कोई अधिकार नहीं है।

चोपता में दरोगा श्री पंवार द्वारा जयवीर सिंह के दो कमरे का पक्का लेंटर वाला मकान बनवाया गया तो बनियाकुण्ड व चोपता आदि जगहों पर टैंट और पक्के घर बनाए गये है, वह भी वन दरोगा पंवार द्वारा यह कहकर बनाए गए हैं कि वन पंचायत मक्कू में रुद्रप्रयाग वन प्रभाग के अन्तर्गत बना लो।

जो भी अतिक्रमण टैन्ट व पक्के हट बनाए जा रहे हैं वे वन दरोगा श्री पंवार द्वारा बनाए जा रहे हैं जबकि चोपता में शौचालय व चिकित्सालय की एमआरपी बनाने नहीं दी जा रही है।

क्षेत्र के अन्य व्यक्तियों को पक्की दुकान, मकान बनाने दिए जा रहे हैं। वह क्षेत्र सैन्चुरी में पडता है। वन दरोगा श्री पंवार अपनी मनमर्जी कर रहे हैं। अराजक तत्व क्षेत्र में बडे़ पैमाने पर अतिक्रमण कर रहे हैं, जिसमें विभागीय अधिकारियों की संलिप्तता संदेह के घेरे में है।

प्रकरण को लेकर जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने तत्काल प्रभाव से वन दरोगा रुद्रप्रयाग, वन प्रभाग रेंज अगस्त्यमुनि व वन दरोगा गोपेश्वर की रेंज गुप्तकाशी को निलम्बित करने के आदेश दिए हैं। इसके साथ ही अन्य जिम्मेदार अधिकारियों, कर्मचारियों का उत्तरदायित्व निर्धारित कर अतिक्रमणकारियों द्वारा किये गए अतिक्रमण को तत्काल नियमानुसार हटाने के निर्देश दिए। ')}

चारधाम यात्रा की तैयारियों के दृष्टिगत सचिव लोक निर्माण विभाग पंकज कुमार पांडेय ने किया राष्ट्रीय राजमार्ग NH-07 एवं NH-107 का स्थलीय निरीक्षण
इंडिया ऑटिज़्म सेंटर ने प्रथम नेशनल एएलएफ़ओसी कॉन्क्लेव में समावेशी आवासीय देखभाल पर ज़ोर दिया
मुख्यमंत्री बीरों देवल रुद्रप्रयाग में आयोजित मां चंडिका महावन्याथ देवरा यात्रा में हुए शामिल
ड्रैगन फ्रूट, कीवी, अति सघन सेब बागवानी एवं सुफल योजना से उत्तराखंड बनेगा “फल पट्टी”
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में सीजीडी परियोजनाओं की व्यापक समीक्षा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Previous Article yogesh आतंकी हमले में शहीद हुआ उत्तराखंड का एक और लाल, 12 वीं के बाद सीधे सेना में हुआ था भर्ती
Next Article cricket उत्तराखण्ड क्रिकेट को शीघ्र मान्यता दे बीसीसीआई, उत्तराखण्ड युवा संगठन ने उठाई मांग
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

218kFollowersLike
100FollowersFollow
200FollowersFollow
600SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow

Latest News

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोहियाहेड व हेलीपेड में जनप्रतिनिधियों व जनता से मुलाकात कर जनसमस्याएं सुनी
Uttarakhand News
February 8, 2026
मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड क्रिकेट टीम को रणजी सेमीफाइनल में पहुंचने पर दी बधाई
Cricket Uttarakhand Uttarakhand News
February 8, 2026
जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार रू मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सुशासन का सशक्त मॉडल
Uttarakhand News
February 8, 2026
मुख्य सचिव ने सचिवालय में ध्वज फहराकर प्रदेशवासियों और सचिवालय परिवार को गणतंत्र दिवस की बधाई दी
Uttarakhand News
January 29, 2026

खबरें आपके आस पास की

Uttarakhand News

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 77 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में राष्ट्रीय ध्वज फहराया

January 29, 2026
Uttarakhand News

मुख्यमंत्री धामी ने किया कैंचीधाम बाईपास का स्थलीय निरीक्षण, यात्रा सीजन से पूर्व कार्य पूर्ण करने के निर्देश

January 24, 2026
Uttarakhand News

वर्दी घोटाले में सीएम धामी ने दिए DIG के निलंबन के आदेश

January 24, 2026
Uttarakhand News

मुख्य सचिव ने धीमी गति के प्रोजेक्ट्स पर जताई नाराजगी, तेजी लाने के दिए निर्देश

January 23, 2026
Uttarakhand News

उत्तर रेलवे से सम्बन्धित प्रकरणों एवं परियोजनाओं के सम्बन्ध में विस्तार से चर्चा

January 23, 2026
Uttarakhand News

पेसलवीड कॉलेज के दो मेधावी छात्रों को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया

January 23, 2026
Raibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
Follow US
©2017 Raibaar Uttarakhand News Network. All Rights Reserved.
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Donate