Raibaar UttarakhandRaibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
  • Home
  • Uttarakhand News
  • Cricket Uttarakhand
  • Health News
  • Jobs
  • Home
  • Uttarakhand News
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • उत्तराखंड मौसम
  • चारधाम यात्रा
  • Cricket Uttarakhand
  • राष्ट्रीय समाचार
  • हिलीवुड समाचार
  • Health News
Reading: नवनियुक्त मुख्य सचिव एस.एस.संधु ने मुख्यमंत्री को शिष्टाचार भेंट की, पढ़िए शासन से जुडी पांच बड़ी खबरें
Share
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Raibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
  • Home
  • Uttarakhand News
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • चारधाम यात्रा
Search
  • Home
  • Uttarakhand News
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधम सिंह नगर
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • उत्तराखंड मौसम
  • चारधाम यात्रा
  • Cricket Uttarakhand
  • राष्ट्रीय समाचार
  • हिलीवुड समाचार
  • Health News
Follow US
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Donate
©2017 Raibaar Uttarakhand News Network. All Rights Reserved.
Raibaar Uttarakhand > Home Default > Uttarakhand News > देहरादून > नवनियुक्त मुख्य सचिव एस.एस.संधु ने मुख्यमंत्री को शिष्टाचार भेंट की, पढ़िए शासन से जुडी पांच बड़ी खबरें
Uttarakhand Newsदेहरादून

नवनियुक्त मुख्य सचिव एस.एस.संधु ने मुख्यमंत्री को शिष्टाचार भेंट की, पढ़िए शासन से जुडी पांच बड़ी खबरें

Last updated: July 5, 2021 11:29 pm
Debanand pant
Share
4 Min Read
SHARE

देहरादून से पांच खबरें –

1. नव नियुक्त मुख्य सचिव डॉ एस एस संधु पहुंचे देहरादून- आखिरकार केंद्र से रिलीव होकर डॉ एस एस संधु उत्तराखंड पहुंच गए हैं आज ही सरकार ने ओम प्रकाश को हटाकर एसएस संधू को मुख्य सचिव बनाया है साथ ही ओम प्रकाश को अध्यक्ष राजस्व परिषद की जिम्मेदारी सौंप दी गई है ऐसे में एसएस संधू ने देहरादून पहुंच कर  बीजापुर अतिथि गृह में मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एसएस संधू को मुख्य सचिव बनने की बधाई दी।

2. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एक्शन में- मुख्यमंत्री ने आज शासन के उच्चाधिकारियों को पत्रावलियों का निस्तारण समयबद्धता के साथ सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं।  उन्होंने अधिकारियों से मेहनत, ईमानदारी एवं पारदर्शिता के साथ अपने दायित्वों के निर्वहन की भी अपेक्षा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा उद्देश्य कार्यो को उलझाने का नही बल्कि उन्हें सुलझाना होना चाहिए। उन्होंने यह भी निर्देश दिये कि योजनाओं के क्रियान्वयन से सम्बन्धित प्रक्रिया शीघ्र धरातल पर दिखाई दे इसकी भी पहल की जानी चाहिए। उन्होंने आपसी संवाद पर भी ध्यान देने की बात कही।

3. मुख्यमंत्री ने प्रदेश में ड्रग्स की रोकथाम के लिये कारगर प्रयासों की जरूरत बतायी-

मुख्यमंत्री ने आज आईपीएस एशोसियेशन के अधिकारीयों से भेंट कर प्रदेश में  ड्रग्स की रोकथाम के लिये कारगर प्रयासों की जरूरत बतायी। उन्होंने पुलिस ट्रेनिंग पर ध्यान देने के साथ ही पुलिस कांस्टेबलों एवं वाहन चालकों के रिक्त पदों पर भर्ती का प्रस्ताव भी शासन को भेजने को कहा है। मुख्यमंत्री ने करोना की इस महामारी के दौर में पुलिस के जवानों एवं अधिकारियों द्वारा किये गये प्रयासों की सराहना की। इस दौरान  पुलिस महानिदेशक ने पुलिस कर्मियों के ग्रेड वेतन एवं नियमावली के परीक्षण के लिये कैबिनेट उप समिति के गठन के लिये मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

4. मुख्यमंत्री ने प्रदेश में सड़को एवं अन्य विकास कार्यो में तेजी लाने के निर्देश-

सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से प्रमुख वन संरक्षक राजीव भरतरी के नेतृत्व में भारतीय वन सेवा के अधिकारियों ने भेंट की।मुख्यमंत्री ने प्रदेश में सड़कों एवं अन्य विकास कार्यों में तेजी लाने के लिए लम्बित वन भूमि हस्तान्तरण के मामलों को जल्द निपटाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने प्रदेश में मानव वन्य जीव संघर्ष को कम करने के लिये कारगर रणनीति तैयार करने के भी निर्देश वन विभाग के अधिकारियों को दिये हैं। उन्होंने कहा कि वन भूमि हस्तान्तरण के प्रकरणों में विलम्ब होने से विकास कार्यो को पूर्ण करने में अनावश्यक विलम्ब हो रहा है।

5.  मुख्यमंत्री के रहने वाले दिवस अधिकारियों की  लिस्ट जारी-

मुख्यमंत्री के साथ रहने वाले प्रत्येक दिन के दिवस अधिकारियों को लेकर आदेश जारी किए जा चुके हैं।  शासन द्वारा जारी किए गए आदेश के अनुसार मुख्यमंत्री के दिवस अधिकारियों को जिसमे सोमवार को अनुसचिव दिनेश सिंह बड़वाल, लिंक अधिकारी उप सचिव अनिल जोशी होंगे।  मंगलवार को दिवस अधिकारी, उपसचिव अनिल जोशी और लिंक अधिकारी प्रेम सिंह राणा होंगे। आगे देखिये पूरी लिस्ट-

योजनाओं से हुए प्रभावित,किसकी लापरवाही से नहीं मिल रहा योजनाओं का लाभ, संकटग्रस्त में आखिर जिम्मेदार कौन ?
मुख्यमंत्री धामी ने राज्य के चिकित्सकों को दी बड़ी राहत और सौगात
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय विद्युत मंत्री मनोहर लाल खट्टर से भेंट की
स्यानाचट्टी में बनी कृत्रिम झील को खोलने के प्रयास निरंतर जारी
मुख्यमंत्री धामी से गैरसैंण (भराड़ीसैंण) में मुख्यमंत्री आदर्श ग्राम सारकोट की ग्राम प्रधान प्रियंका नेगी ने भेंट की
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Previous Article नैनीताल: जिलाधिकारी ने किया मेट्रोपोल पार्किग, रूसी बाईपास का स्थलीय निरीक्षण किया
Next Article मुख्यमंत्री के इस फैसले से ख़ुशी, युवाओं में जगी आस
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

218kFollowersLike
100FollowersFollow
200FollowersFollow
600SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow

Latest News

विधानसभा सत्र में पौड़ी विधायक पोरी के प्रश्न से सरकार की कार्यप्रणाली पर निशाना, पोरी ने समाधान नहीं किए जाने पर दे डाली चेतावनी
Uttarakhand News
August 20, 2025
उत्तराखण्ड सरकार ‘साक्षी संरक्षण योजना, 2025’, जानिए कैबिनेट के निर्णय
Uttarakhand News
August 20, 2025
रुद्रप्रयाग: दूरस्थ ग्राम बावई में 26 अगस्त को आयोजित होगा बहुउद्देशीय शिविर
Uttarakhand News रुद्रप्रयाग
August 20, 2025
डीएम न्यायालय में पेश इस मार्मिक प्रकरण ने प्रचलित विचारधारा को झंझोड़ कर रख दिया
Uttarakhand News देहरादून
August 20, 2025

खबरें आपके आस पास की

Uttarakhand News

मुख्यमंत्री धामी और विधानसभा अध्यक्ष श्रीमती ऋतु खंडूडी भूषण ने गैरसैंण (भराड़ीसैंण) में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत पौधा रोपण किया

August 20, 2025
Uttarakhand News

राज्य का पहला आधुनिक दिव्यांग पुनर्वास अपने जिला चिकित्सालय के गांधी शताब्दी में स्थापित

August 19, 2025
Uttarakhand News

मुख्यमंत्री धामी ने अनुपूरक बजट के संबंध में मीडिया से वार्ता की

August 19, 2025
Uttarakhand News

मुख्यमंत्री धामी ने 220 चिकित्सा अधिकारियों को सौंपे नियुक्ति पत्र

August 17, 2025
Uttarakhand News

श्रमिकों और उद्योगों के मध्य बेहतर समन्वय बनाने के मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश

August 17, 2025
Uttarakhand News

चंपावत के युवा प्रतिभाओं को मंच दे रहे जिलाधिकारी, कर रहे हैं मार्गदर्शन

August 17, 2025
https://raibaaruttarakhand.com/wp-content/uploads/2025/08/Video-1-Naye-Sapne-1.mp4
Raibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
Follow US
©2017 Raibaar Uttarakhand News Network. All Rights Reserved.
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Donate