देहरादून से पांच खबरें –
1. नव नियुक्त मुख्य सचिव डॉ एस एस संधु पहुंचे देहरादून- आखिरकार केंद्र से रिलीव होकर डॉ एस एस संधु उत्तराखंड पहुंच गए हैं आज ही सरकार ने ओम प्रकाश को हटाकर एसएस संधू को मुख्य सचिव बनाया है साथ ही ओम प्रकाश को अध्यक्ष राजस्व परिषद की जिम्मेदारी सौंप दी गई है ऐसे में एसएस संधू ने देहरादून पहुंच कर बीजापुर अतिथि गृह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एसएस संधू को मुख्य सचिव बनने की बधाई दी।
2. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एक्शन में- मुख्यमंत्री ने आज शासन के उच्चाधिकारियों को पत्रावलियों का निस्तारण समयबद्धता के साथ सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने अधिकारियों से मेहनत, ईमानदारी एवं पारदर्शिता के साथ अपने दायित्वों के निर्वहन की भी अपेक्षा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा उद्देश्य कार्यो को उलझाने का नही बल्कि उन्हें सुलझाना होना चाहिए। उन्होंने यह भी निर्देश दिये कि योजनाओं के क्रियान्वयन से सम्बन्धित प्रक्रिया शीघ्र धरातल पर दिखाई दे इसकी भी पहल की जानी चाहिए। उन्होंने आपसी संवाद पर भी ध्यान देने की बात कही।
3. मुख्यमंत्री ने प्रदेश में ड्रग्स की रोकथाम के लिये कारगर प्रयासों की जरूरत बतायी-
मुख्यमंत्री ने आज आईपीएस एशोसियेशन के अधिकारीयों से भेंट कर प्रदेश में ड्रग्स की रोकथाम के लिये कारगर प्रयासों की जरूरत बतायी। उन्होंने पुलिस ट्रेनिंग पर ध्यान देने के साथ ही पुलिस कांस्टेबलों एवं वाहन चालकों के रिक्त पदों पर भर्ती का प्रस्ताव भी शासन को भेजने को कहा है। मुख्यमंत्री ने करोना की इस महामारी के दौर में पुलिस के जवानों एवं अधिकारियों द्वारा किये गये प्रयासों की सराहना की। इस दौरान पुलिस महानिदेशक ने पुलिस कर्मियों के ग्रेड वेतन एवं नियमावली के परीक्षण के लिये कैबिनेट उप समिति के गठन के लिये मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।
4. मुख्यमंत्री ने प्रदेश में सड़को एवं अन्य विकास कार्यो में तेजी लाने के निर्देश-
सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से प्रमुख वन संरक्षक राजीव भरतरी के नेतृत्व में भारतीय वन सेवा के अधिकारियों ने भेंट की।मुख्यमंत्री ने प्रदेश में सड़कों एवं अन्य विकास कार्यों में तेजी लाने के लिए लम्बित वन भूमि हस्तान्तरण के मामलों को जल्द निपटाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने प्रदेश में मानव वन्य जीव संघर्ष को कम करने के लिये कारगर रणनीति तैयार करने के भी निर्देश वन विभाग के अधिकारियों को दिये हैं। उन्होंने कहा कि वन भूमि हस्तान्तरण के प्रकरणों में विलम्ब होने से विकास कार्यो को पूर्ण करने में अनावश्यक विलम्ब हो रहा है।
5. मुख्यमंत्री के रहने वाले दिवस अधिकारियों की लिस्ट जारी-
मुख्यमंत्री के साथ रहने वाले प्रत्येक दिन के दिवस अधिकारियों को लेकर आदेश जारी किए जा चुके हैं। शासन द्वारा जारी किए गए आदेश के अनुसार मुख्यमंत्री के दिवस अधिकारियों को जिसमे सोमवार को अनुसचिव दिनेश सिंह बड़वाल, लिंक अधिकारी उप सचिव अनिल जोशी होंगे। मंगलवार को दिवस अधिकारी, उपसचिव अनिल जोशी और लिंक अधिकारी प्रेम सिंह राणा होंगे। आगे देखिये पूरी लिस्ट-