लगातार बढ़ रहे कोरोना मामलों के बीच केंद्र सरकार के मानकों के अनुसार उत्तराखंड राज्य के सभी तेरह जिले आरेंज श्रेणी में रखे गए हैं। मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह द्वारा जारी आदेश में राज्य के सभी तेरह जिलों को आरेंज श्रेणी में रखा गया है। क्योंकि संक्रमण ज्यादातर बाहर से आए प्रवासियों में ही पाया गया है इसलिए किसी भी जिले को रेड जोन में नहीं रखा गया है।
इससे पहले सात पर्वतीय जिलों के साथ उधमसिंह नगर जिले को ग्रीन, देहरादून और नैनीताल को आरेंज और हरिद्वार को रेड श्रेणी में रखा गया था। बाद में हरिद्वार ग्रीन जोन में शामिल हो गया था, अब इन सभी शहरी जिलों के साथ सभी पर्वतीय जिलों ने भी ग्रीन श्रेणी खो दी है।
क्र.सं. | जनपद | कुल कोरोना केस | जोन |
1 | देहरादून | 75 | ऑरेंज |
2 | हरिद्वार | 14 | ऑरेंज |
3 | उ.सिं.नगर | 43 | ऑरेंज |
4 | नैनीताल | 117 | ऑरेंज |
5 | पौड़ी | 07 | ऑरेंज |
6 | अल्मोड़ा | 12 | ऑरेंज |
7 | उत्तरकाशी | 10 | ऑरेंज |
8 | बागेश्वर | 08 | ऑरेंज |
9 | टिहरी | 09 | ऑरेंज |
10 | चमोली | 09 | ऑरेंज |
11 | पिथौरागढ़ | 02 | ऑरेंज |
12 | चम्पवात | 08 | ऑरेंज |
13 | रुद्रप्रयाग | 03 | ऑरेंज |
मुख्य सचिव द्वारा जारी की गई सूची में उत्तराखंड के सभी तेरह जिलों को आरेंज श्रेणी में रखा गया है। उत्तराखंड में डबलिंग रेट 4.18 दिन और सैंपल जांच में संक्रमण की दर प्रतिशत है। प्रदेश में रविवार को 73 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। जिसके बाद कोरोना सक्रमण से पीड़ित मरीजों की संख्या 317 हो गई है।
ये हैं कंटेनमेंट जोन घोषित इलाके –
- ऋषिकेश शिवाजीनगर कॉलोनी
- देहरादून का चमन विहार लेन नंबर 11
- देहरादून के पटेलनगर की गुरु रोड कंटेनमेंट
- हरिद्वार जिले का रुड़की का नगला इमरती
- हरिद्वार खेड़ी भगवानपुर
- हरिद्वार सती मोहल्ला वार्ड नंबर 34
- हरिद्वार मातावाला मोहल्ला वार्ड नंबर 8
- हरिद्वार पंचायत लंढौरा
- हरिद्वार नगर निगम रुड़की के मोहम्मदपुर का वार्ड नंबर 12
- उधम सिंह नगर के बाजपुर का राजीव नगर में वार्ड नंबर 13
- उधम सिंह नगर तहसील जसपुर का रायपुर गांव
- उधम सिंह नगर तहसील काशीपुर का गुड़लिया
- उधम सिंह नगर का सिसई गांव