आईएएस मंगेश घिल्डियाल ने आज टिहरी जिलाधिकारी के रुप में अपना पद संभाल लिया है। टिहरी जिले में उनके स्वागत के लिए पुलिस के जवानों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर के साथ स्वागत किया। इससे पहले आईएएस मंगेश घिल्डियाल रुद्रप्रयाग जिले के जिलाधिकारी थे।
रुद्रप्रयाग जिले में आईएएस मंगेश घिल्डियाल की जगह अब आईएएस वंदना जिलाधिकारी होंगी। आईएएस वंदना ने भी अपना कार्यभार संभाल लिया है। उन्होंने रुद्रप्रयाग के 24 वें जिलाधिकारी के रूप में ,पदभार ग्रहण किया। इससे पहले आईएएस वंदना पिथौरागढ़ जिले में अपनी सेवाएं दे चुकी हैं।
हाल ही में उत्तराखंड शासन द्वारा राज्य में 16 आइएएस अधिकारियों के पदभार में बदलाव किया है। आइएएस मंगेश घिल्डियाल को जिलाधिकारी टिहरी और वंदना को जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग बनाया गया है।