भारत ने पिछले 24 घंटों में 57,118 कोरोनोवायरस संक्रमित मरीज मिले हैं, एक दिन में सबसे अधिक मामलों का रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया है इसके साथ ही भारत में कुल मामलों की संख्या 16,95,988 हो गई है। जो कि 17 लाख के बहुत करीब है।
भारत में इस समय कुल 5,65,103 केस एक्टिव हैं। 10,94,374 लोग ठीक होकर घरों को लौट गए।
देश में पिछले 24 घंटों में 764 लोगों की कोरोना से मौत हो गई जिसके बाद कुल मरने वालों की संख्य अब 36,511 हो गई है। इसमें 15,000 मौतें सिर्फ महाराष्ट्र में हुई हैं। भारत में 16 लाख कोरोनोवायरस मामलों को पार करने में 183 दिन लगे। देश में 15 लाख से 16 लाख का आंकड़ा पार करने में तीन दिन तो 16 से 17 लाख पहुंचने में दो दिन लगे हैं।
स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार, आज सुबह रिकवरी दर 64.52 प्रतिशत है। पिछले एक दिन में ही 5,25,689 कोरोना टेस्ट किये गए। भारत ने अब तक कुल 1,93,58,659 नमूनों का परीक्षण किया है। इसमें सकारात्मकता की दर 8.57 प्रतिशत है।