रुद्रप्रयाग जिले में आज सुबह दर्दनाक सड़क हादसे में मां-बेटी की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन घायल हो गए जबकि एक व्यक्ति अभी भी लापता बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, कार चमोली देवाल से देहरादून जा रही थी जैसे ही कार रतूड़ा में पुलिस लाइन के समीप पहुंची अचानक ही अनियंत्रित होकर गहरी खाई में अलकनंदा के किनारे गिर गई। घटना लगभग 9.30 बजे के आसपास की बतायी जा जार रही है।
बोलेरो कार संख्या यूके 07 DS 5845 कार में 6 लोग सवार थे। ये सभी लोग चमोली जिले के देवाल ब्लॉक के सूया गांव के रहने वाले हैं। जानकारी के अनुसार ममता देवी व उनकी पुत्री वन्दना उम्र की इस हादसे मौत हो गई। वहीं नेहा जिनकी उम्र 06 साल व एक अन्य बच्चा उम्र 4 वर्ष, राधा देवी उम्र 35 वर्ष अस्पताल में भर्ती हैं। वहीं ड्राइवर दयाल सिंह अभी भी लापता बताये जा रहे हैं, लापता की खोजबीन की जा रही है। मौके पर जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस, एसडीआरएफ, फायर सर्विस, डीडीआरएफ, जल पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से राहत बचाव कार्य किया गया।