उत्तराखंड पंचायत चुनाव के परिणाम आने शुरू हो गए हैं। सुबह आठ बजे से 89 ब्लॉक मुख्यालय पर मतगणना शुरू हुई राज्य निर्वाचन आयुक्त चंद्रशेखर भट्ट ने बताया कि अंतिम परिणाम आने तक मतगणना बिना रुके जारी रहेगी। अतिरिक्त कर्मचारियों की तैनाती भी की गई है। बड़े जिलों में जिला पंचायत के परिणाम देर शाम या कल तक भी जा सकते हैं। फिलहाल ग्राम सभा के परिणाम का अपडेट नीचे देखिये -अगले अपडेट के लिए रिफ्रेश करें-
- लोहाघाट ब्लॉक में मल्ला खाइकोट का पहला परिणाम घोषित हो गया है। यहां कांटे की टक्कर में गंगा देवी ने रेखा कार्की को केवल छह मतों से हराया है। गंगा को 176 और रेखा को 170 मत मिले हैं।
- हल्द्वानी में ग्राम सभा बसंतपुर से ग्राम प्रधान पद पर किशोर सिंह चुफाल विजयी हुए हैं।
- पिथौरागढ़ के धारचूला की ग्राम सभा गर्ब्याग में बृजेश गर्ब्याल ग्राम प्रधान चुने गए हैं।
- कपकोट में ग्राम सभा झूनी से कुंदन सिंह प्रधान बने ।
- बागेश्वर के विकास खंड गरुड़ में ग्राम सभा जिनखोल से मंजू देवी विजय हुई हैं।
- कपकोट में ग्राम सभा तरसार पतियासार से नरेंद्र सिंह प्रधान बन गए।
- बागेश्वर के गरुड़ में ग्राम सभा दुदिला से प्रधान पर पर गोपाल राम प्रधान बने।
- हल्द्वानी नवाड़खेड़ा से प्रधान बने हीरा सिंह बिष्ट,
- सीतापुर ग्रामसभा से से प्रधान बनीं किरन आर्या
- किशन पुर रैक्वाल से ममता बिष्ट
- कपकोट में ग्राम सभा लाहुर से प्रताप सिंह, हरकोट से गंगा हरकोटिया, खाती से कैलाश सिंह विजयी हुए हैं
- नैनीताल की नेकाना ग्रामसभा से दीपा नेगी
- हल्द्वानी में लाखनमंडी से प्रधान पद पर भावना बजेठा
- विकास खंड कोटाबाग में मेहरोड़ा से चेतना गरजोला प्रधान बने
- कोटाबाग के बांसी से लाल सिंह
- कोटाबाग के घुघू सिगड़ी से मोहन सिंह प्रधान
- कोटाबाग के बगड़ तल्ला से खीम सिंह
- कोटाबाग के बगड़ मल्ला से भगवती देवी ग्राम प्रधान बने
- रायपुर ब्लॉक में सबसे कम उम्र की लडवा कोर्ट की ग्राम प्रधान बनी शिवानी
- रुद्रप्रयाग जिले में बाडब से सुमन देवी बनाई गई
- रुद्रप्रयाग के सेनाग्रसारी से शिव प्रसाद प्रधान बने
- रुद्रप्रायग केअखौड़ी से रेखा देवी चुनी गई
- रुद्रप्रायग के मचकड़ी से मधुदेवी प्रधान
- रुद्रप्रायग के कन्दी से मीना देवी प्रधान बनी हैं
- डांगी बांगर से संध्या ध्यानी प्रधान पद पर विजयी
- गदरपुर की ग्राम सभा श्रीरामपुर से ललिता विश्वास धान बने
- बुकसोरा से मनदीप कौर प्रधान बने
- आनंद खेड़ा से इंद्रपाल सिंह प्रधान बने
- चंदन नगर से विकास सरकार प्रधान बने
- जयनगर से दीपक पाल प्रधान बने
- विजय नगर से हरविंदर कौर प्रधान पद पर
- रुद्रपुर के जवाहनगर से बीडीसी सीट पर लता पटवाल जीते
- जवाहरनगर-दो से पंकज कोरंगा जीते हैं।