Raibaar UttarakhandRaibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
  • Home
  • Uttarakhand News
  • Cricket Uttarakhand
  • Health News
  • Jobs
  • Home
  • Uttarakhand News
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • उत्तराखंड मौसम
  • चारधाम यात्रा
  • Cricket Uttarakhand
  • राष्ट्रीय समाचार
  • हिलीवुड समाचार
  • Health News
Reading: पिथौरागढ़: डीएम रीना जोशी ने जिले में पर्यटन विकास के दृष्टिगत विभिन्न योजनाओं को लेकर चर्चा की
Share
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Raibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
  • Home
  • Uttarakhand News
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • चारधाम यात्रा
Search
  • Home
  • Uttarakhand News
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधम सिंह नगर
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • उत्तराखंड मौसम
  • चारधाम यात्रा
  • Cricket Uttarakhand
  • राष्ट्रीय समाचार
  • हिलीवुड समाचार
  • Health News
Follow US
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Donate
©2017 Raibaar Uttarakhand News Network. All Rights Reserved.
Raibaar Uttarakhand > Home Default > Uttarakhand News > पिथौरागढ़ > पिथौरागढ़: डीएम रीना जोशी ने जिले में पर्यटन विकास के दृष्टिगत विभिन्न योजनाओं को लेकर चर्चा की
Uttarakhand Newsपिथौरागढ़

पिथौरागढ़: डीएम रीना जोशी ने जिले में पर्यटन विकास के दृष्टिगत विभिन्न योजनाओं को लेकर चर्चा की

August 17, 2023 7:44 pm
Share
3 Min Read
SHARE
https://raibaaruttarakhand.com/wp-content/uploads/2025/11/Video-60-sec-UKRajat-jayanti.mp4

जिला पर्यटन विकास समिति(डीटीडीसी) की बैठक जिलाधिकारी रीना जोशी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित जिलाधिकारी कार्यालय कक्ष में संपन्न हुई। बैठक में जनपद में पर्यटन विकास के दृष्टिगत विभिन्न आयोजनों की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।

बैठक में तय हुआ कि विश्व पर्यटन दिवस के उपलक्ष में जनपद में आगामी 21 सितंबर से 27 सितंबर तक पर्यटन सप्ताह के अंतर्गत पर्यटन विकास संबंधी विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जायेगा। जिसके तहत जनपद के पिथौरागढ़ व मुनस्यारी में स्टार गेजिंग कार्यक्रम, घाट क्षेत्र में राफ्टिंग कार्यक्रम, पिथौरागढ़ में हॉट ऐयर बैलुनिग कार्यक्रम, पिथौरागढ़ में एमटीबी कार्यक्रम एवं गंगोलीहाट में पैराग्लाइडिंग का आयोजन किया जायेगा।

जिलाधिकारी ने पर्यटन सप्ताह के अंतर्गत होने वाली गतिविधियों की समय सारणी निर्धारित करने के साथ ही तैयारियों को समय पर पूर्ण करने के निर्देश जिला पर्यटन विकास अधिकारी व अन्य संबंधित अधिकारियों को दिये।

इसके अलावा जिलाधिकारी ने जनपद में आगामी माह अक्टूबर में एमटीबी (माउण्टेन टेरेन बाइक) प्रतियोगिता एवं माह नवंबर मे राष्ट्रीय पैराग्लाइडिंग प्रतियोगिता आयोजित कराये जाने को लेकर भी संबंधित अधिकारियों के साथ चर्चा की। उन्होंने जिला पर्यटन विकास अधिकारी एवं जिले के पर्यटन एक्सपर्ट को एमटीबी प्रतियोगिता हेतु दारमा वैली एवं राष्ट्रीय पैराग्लाइडिंग प्रतियोगिता हेतु कनाली पावल क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिये ताकि इन आयोजनों हेतु प्रस्ताव बनाकर सचिव पर्यटन उत्तराखंड शासन को प्रेषित किया जा सकें।

जिलाधिकारी ने जनपद में साइकिलिंग कंपटीशन आयोजन करवाये जाने की योजना बनाने के निर्देश भी जिला पर्यटन विकास अधिकारी को दिये। इसके अलावा जिलाधिकारी ने पर्यटन विकास से संबंधित अन्य विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने पर्यटन एक्सपर्ट को निर्देश दिये कि जनपद में ऐसे डेस्टिनेशन की सूची उपलब्ध करायें जिन्हें पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जा सकता है।

जिलाधिकारी ने जिला पर्यटन अधिकारी से कहा कि जनपद में ट्रैकिंग करवाने वाले लोगों का पंजीकरण कर उन्हें पहचान पत्र उपलब्ध करायें तथा ट्रैकिंग का प्रशिक्षण भी दिलायें। उन्होंने डीएफओ को छिपला केदार एवं ग्राम हुङेती क्षेत्रान्तर्गत स्थित कौशल्या माता मंदिर के लिए सरल ट्रैकिंग रूट का चयन कर उसे विकसित किये जाने के निर्देश दिये।

वहीं ग्रामीण निर्माण विभाग के अधिकारी को भुरमुनि वाटरफॉल के ट्रैकिंग रूट को भी शीघ्र विकसित किये जाने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने जिला पर्यटन अधिकारी को निर्देश दिचे कि पर्यटन कार्यालय में उपलब्ध साहसिक पर्यटन उपकरणों को निम द्वारा निर्धारित दरों पर स्थानीय एजेंसियों को किराये पर उपलब्ध कराया जाय ताकि पर्यटकों व स्थानीय लोगों द्वारा इनका उपयोग सुनिश्चित हो सके।

बैठक में डीएफओ जीवन मोहन दगाड़े, जिला पर्यटन विकास अधिकारी कीर्ति आर्य, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका पिथौरागढ़ राजदेव जायसी, सीओ नरेंद्र पंत, जिले के पर्यटन एक्सपर्ट अशोक भंडारी व मनीष मखोलिया आदि उपस्थित थे।

चारधाम यात्रा की तैयारियों के दृष्टिगत सचिव लोक निर्माण विभाग पंकज कुमार पांडेय ने किया राष्ट्रीय राजमार्ग NH-07 एवं NH-107 का स्थलीय निरीक्षण
इंडिया ऑटिज़्म सेंटर ने प्रथम नेशनल एएलएफ़ओसी कॉन्क्लेव में समावेशी आवासीय देखभाल पर ज़ोर दिया
मुख्यमंत्री बीरों देवल रुद्रप्रयाग में आयोजित मां चंडिका महावन्याथ देवरा यात्रा में हुए शामिल
ड्रैगन फ्रूट, कीवी, अति सघन सेब बागवानी एवं सुफल योजना से उत्तराखंड बनेगा “फल पट्टी”
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में सीजीडी परियोजनाओं की व्यापक समीक्षा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Previous Article हरिद्वार पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 17 बाइकें बरामद
Next Article टिहरी: डीएम ने विधानसभा देवप्रयाग क्षेत्र की समस्याओं पर ली बैठक
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

218kFollowersLike
100FollowersFollow
200FollowersFollow
600SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow

Latest News

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोहियाहेड व हेलीपेड में जनप्रतिनिधियों व जनता से मुलाकात कर जनसमस्याएं सुनी
Uttarakhand News
February 8, 2026
मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड क्रिकेट टीम को रणजी सेमीफाइनल में पहुंचने पर दी बधाई
Cricket Uttarakhand Uttarakhand News
February 8, 2026
जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार रू मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सुशासन का सशक्त मॉडल
Uttarakhand News
February 8, 2026
मुख्य सचिव ने सचिवालय में ध्वज फहराकर प्रदेशवासियों और सचिवालय परिवार को गणतंत्र दिवस की बधाई दी
Uttarakhand News
January 29, 2026

खबरें आपके आस पास की

Uttarakhand News

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 77 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में राष्ट्रीय ध्वज फहराया

January 29, 2026
Uttarakhand News

मुख्यमंत्री धामी ने किया कैंचीधाम बाईपास का स्थलीय निरीक्षण, यात्रा सीजन से पूर्व कार्य पूर्ण करने के निर्देश

January 24, 2026
Uttarakhand News

वर्दी घोटाले में सीएम धामी ने दिए DIG के निलंबन के आदेश

January 24, 2026
Uttarakhand News

मुख्य सचिव ने धीमी गति के प्रोजेक्ट्स पर जताई नाराजगी, तेजी लाने के दिए निर्देश

January 23, 2026
Uttarakhand News

उत्तर रेलवे से सम्बन्धित प्रकरणों एवं परियोजनाओं के सम्बन्ध में विस्तार से चर्चा

January 23, 2026
Uttarakhand News

पेसलवीड कॉलेज के दो मेधावी छात्रों को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया

January 23, 2026
Raibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
Follow US
©2017 Raibaar Uttarakhand News Network. All Rights Reserved.
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Donate