गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रदेश के सात पुलिस अधिकारियों को विशिष्ट और सराहनीय सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा।
भारत के महामहिम राष्ट्रपति द्वारा गणतंत्र दिवस-2021 के अवसर पर उत्तराखंड के दो पुलिस अधिकारियों अपर पुलिस महानिदेशक पी0वी0के0 प्रसाद और पुलिस महानिरीक्षक दीपम सेठ को विशिष्ट सेवाओं के लिए “राष्ट्रपति का पुलिस पदक” से सम्मानित किया जायेगा।
उत्तराखंड के पांच पुलिस अधिकारियों को सराहनीय सेवा के लिए ‘पुलिस पदक’ से सम्मानित किया जाएगा। पिथौरागढ़ के पुलिस अधीक्षक सुखबीर सिंह भी इसमें शामिल हैं।
इसके अलावा ‘पुलिस पदक’ से सम्मानित नामों में मुकेश कुमार, पुलिस अधीक्षक/सहायक पुलिस महानिरीक्षक, उत्तराखण्ड, उमेश चन्द्र जोशी, अपर पुलिस अधीक्षक, संचार, पंकज कुमार उप्रेती, पुलिस उपाधीक्षक, सतर्कता, सेक्टर हल्द्वानी तथा देवेन्द्र सिंह, उप निरीक्षक, पुलिस मुख्यालय, उत्तराखण्ड शामिल हैं। पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने समस्त पदक विजेताओं को शुभकामनाएँ दी हैं।