रुद्रप्रयाग : जनपद में दो व्यक्तियों के फ़ोन को सर्विलांस सैल की मदद से ढूंढकर पुलिस ने आज उनके हवाले कर दिया, जिसके बाद दोनों व्यक्तियों ने पुलिस का धन्यवाद किया। दोनों के द्वारा मोबाइल फोन खोये जाने की शिकायत रुद्रप्रयाग व थाना अगस्त्यमुनि में दर्ज करायी गयी थी।
सम्बन्धित थानों द्वारा सर्विलांस सैल की मदद से इन फोनों को ढूंढखोज करते हुए सर्विलांस सैल में जमा करवाये गये। सर्विलांस सैल में नियुक्त आरक्षी राकेश सिंह द्वारा सम्बन्धित मोबाइल धारकों को उनके फोन वापस दिये गये।
अपना फ़ोन पाकर गजपाल सिंह पुत्र श्री कुन्दन सिंह निवासी ग्राम वीरों देवल पोस्ट नैणी पौण्डार थाना अगस्तमुनि जिला रुद्रप्रयाग व अंकित नेगी पुत्र श्री सते सिंह निवासी वीरों धनपुर तहसील व जिला रुद्रप्रयाग खुश नजर आये। त्वरित कार्यवाही करने पर लोगों द्वारा सोशल मीडिया पर रुद्रप्रयाग पुलिस की सराहना की गई।