उत्तराखंड के विकासनगर इलाके में होटल क्लासिक में देह व्यापार का खुलेआम धंधा चल रहा था। आसपास के लोगों की शिकायत के बाद पुलिस ने कार्यवाही करते हुए शुक्रवार को विकासनगर स्थित होटल एवं बार होटल क्लासिक में छापेमारी की। जिसमें पुलिस ने छापेमारी के दौरान 5 लड़कियां समेत 8 लोगों को गिरफ्तार किया है। कहा जा रहा कि इस धंधे को चलने वाला विजय कुमार भी पुलिस की गिरफ्त में आ चूका है, जबकि जिसके नाम इस बार का लिसेंन्स है वो अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।
जानकारी के मुताबित इस होटल में काफी समय से ये गौरख धंधा चल रहा था, जिससे आसपास लोग काफी परेसान थे जिसकी वजह से विकासनगर क्षेत्र काफी समय से बदनामी झेल रहा है। यहां पर एक नहीं है और भी कई होटल हैं जिनका खुलासा भी जल्दी होने वाला है काफी समय से चल रहे इस गौरख धंधे का भंडाफोड़ कर पुलिस ने शख्त कार्यवाही करते हुए 8 लोगों को गिरफ्तार किया है उसके बाद उनसे पूछताछ की जा रही है।
विकास नगर अंदरूनी खबरों के मुताबित देह व्यापार की काफी समय से चल रही थी। परंतु जिस अधिक मात्रा में वह देह व्यापार हो रहा है उसके बावत शुक्रवार को आंशिक रूप से इस होटल में छापेमारी कर देह व्यापार का खुलासा हुआ, खबर के मुताबित विकास नगर में अधिकांश होटलों में काफी समय से देह व्यापार एवं जुवे का गोरख धंधा चलता है।
इस मामले में चाहे पुलिस ने कार्यवाही की हो लेकिन पुलिस शासन प्रशासन इस मामले में मौन था। अभी भी पुलिस को विकासनगर के हर होटल की जांच करनी चाहिए क्योंकि देवभूमि के जो कुछ हो रहा है वो बहुत जादा चिंताजनक है जहाँ हरिद्वार क्षेत्र और विकासनगर क्षेत्र को काफी समय से बदनाम किया जा रहा है क्योंकि धार्मिक क्षेत्र होनी की वजह से लोग इन होटल पर शक नहीं करते जिसके कारण यहाँ ये घिनोना धंधा बड़े पैमाने पर किया जाता है।
https://youtu.be/x–gcKsJR3o ')}