Raibaar UttarakhandRaibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
  • Home
  • Uttarakhand News
  • Cricket Uttarakhand
  • Health News
  • Jobs
  • Home
  • Uttarakhand News
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • उत्तराखंड मौसम
  • चारधाम यात्रा
  • Cricket Uttarakhand
  • राष्ट्रीय समाचार
  • हिलीवुड समाचार
  • Health News
Reading: देहरादून के तनुष गुसाईं ने 22 छक्के और 31 चौके की मदद से बनाये 297 रन, 475 रन से जीते..
Share
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Raibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
  • Home
  • Uttarakhand News
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • चारधाम यात्रा
Search
  • Home
  • Uttarakhand News
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधम सिंह नगर
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • उत्तराखंड मौसम
  • चारधाम यात्रा
  • Cricket Uttarakhand
  • राष्ट्रीय समाचार
  • हिलीवुड समाचार
  • Health News
Follow US
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Donate
©2017 Raibaar Uttarakhand News Network. All Rights Reserved.
Raibaar Uttarakhand > Home Default > Uttarakhand News > देहरादून > देहरादून के तनुष गुसाईं ने 22 छक्के और 31 चौके की मदद से बनाये 297 रन, 475 रन से जीते..
Uttarakhand Newsदेहरादून

देहरादून के तनुष गुसाईं ने 22 छक्के और 31 चौके की मदद से बनाये 297 रन, 475 रन से जीते..

Share
SHARE
https://raibaaruttarakhand.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min.mp4

उत्तराखंड में जिला क्रिकेट लीग में रविवार को खेले गए एक मैच में देहरादून के क्रिकेट इतिहास में रिकॉर्ड कायम हुआ। तनुष क्रिकेट एकेडमी के सलामी बल्लेबाज तनुष गुसाईं ने 128 गेंद पर 297 रन ठोक डाले। अपनी पारी में तनुष ने 22 छक्के और 31 चौके जड़े। जिला क्रिकेट लीग के इतिहास में पहली बार किसी बल्लेबाज ने इतना बड़ा निजी स्कोर बनाया है।

देहरादून। तनुष क्रिकेट एकेडमी के तनुष गुसाईं के 297 रनों की तूफानी पारी के आगे दून स्टनर्स के गेंदबाज पस्त हो गए। तनुष एकेडमी ने यह मैच 475 रन के बड़े अंतर से जीता। जिला क्रिकेट एसोसिएशन की ओर जिला क्रिकेट लीग में रविवार को तनुष क्रिकेट एकेडमी में तनुष क्रिकेट एकेडमी और दून स्टनर्स के बीच मैच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए तनुष क्रिकेट एकेडमी ने सलामी बल्लेबाज तनुष गुसाईं के 297 और प्रतीक पंवार के 120 रनों की तूफानी पारी की बदौलत 40 ओवर में 540 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। तनष ने कुल 128 गेंदों का सामना किया, जिसमें वो तिहरा शतक बनाने से महज तीन रन से चूक गए। उन्होंने पवन सुंद्रियाल का रिकॉर्ड तोडा पवन ने पिछले साल ही 176 रन ठोके थे।

दून स्टनर्स की ओर से हर्ष ने सर्वाधिक तीन विकेट चटकाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी दून स्टनर्स के बल्लेबाज बड़े स्कोर के आगे कुछ खास नहीं कर पाए और टीम मात्र 65 रन ढेर हो गई। दीपक पंवार ने सर्वाधिक 20 रन बनाए। तनुष की ओर से पवन ने तीन, धीरज और साहिल ने दो-दो विकेट लिए। स्पोर्ट्स कालेज में दूसरे मैच में सैंस क्रिकेट एकेडमी और युवा वर्ल्ड बैंक के बीच मुकाबला हुआ। सैंस एकेडमी ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। टीम ने 22.5 ओवर में 107 रन बनाए। वर्ल्ड बैंक के मनोज और चन्द्रप्रकाश ने तीन-तीन विकेट झटके। आसान लक्ष्य का पीछा करने उतरी वर्ल्ड बैंक की टीम ने 23.1 ओवर में तीन विकेट शेष रहते मैच अपने नाम किया। सैंस के चंदन ने चार जबकि अशरद ने दो विकेट लिए।

तनुष की टीम ने दून स्टनर्स को 541 रन का लक्ष्य दिया, जो अपने आप में रिकार्ड है। यही नहीं दून स्टनर्स महज 65 पर पर ढेर हो गई, इस तरह तनुष क्रिकेट एकेडमी ने 475 रन के रिकॉर्ड अंतर से जीत दर्ज की। यही नहीं तनुष के निजी स्कोर के बराबर अभी किसी टीम का कुल स्कोर भी नहीं है।

प्रतिभा देखी तो पिता ने बेटे के नाम पर खोल दी एकेडमी-

तनुष गुसाईं के पिता संजय गुसाईं कारोबारी हैं। उन्होंने बेटे के अंदर क्रिकेट की प्रतिभा को देखते हुए शिमला बाईपास पर 2008 में बेटे के नाम पर क्रिकेट एकेडमी ही शुरू की थी। तनुष, अंडर 14 और अंडर 16 में गुजरात की टीम में बतौर कप्तान भी खेल चुके हैं। पिछले दिनों गुजरात से ही अंडर 18 के कैम्प में शामिल हुए थे, हालांकि अंतिम चयन नहीं हो पाया। संजय के मुताबिक तनुष साढ़े चार की उम्र से क्रिकेट खेल रहे हैं, तनुष का अब तक का सर्वेाच्च स्कोर 145 रन का था। सलामी बल्लेबाज और ऑलराउंडर तनुष ने खेल पर फोकस करने के लिए ओपन बोर्ड से पढ़ाई का विकल्प चुना, वर्तमान में दसवीं के छात्र हैं। तनुष ने अपने प्रदर्शन पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि वह भविष्य में और बेहतर करने की कोशिश करेंगे। ')}

चारधाम यात्रा की तैयारियों के दृष्टिगत सचिव लोक निर्माण विभाग पंकज कुमार पांडेय ने किया राष्ट्रीय राजमार्ग NH-07 एवं NH-107 का स्थलीय निरीक्षण
इंडिया ऑटिज़्म सेंटर ने प्रथम नेशनल एएलएफ़ओसी कॉन्क्लेव में समावेशी आवासीय देखभाल पर ज़ोर दिया
मुख्यमंत्री बीरों देवल रुद्रप्रयाग में आयोजित मां चंडिका महावन्याथ देवरा यात्रा में हुए शामिल
ड्रैगन फ्रूट, कीवी, अति सघन सेब बागवानी एवं सुफल योजना से उत्तराखंड बनेगा “फल पट्टी”
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में सीजीडी परियोजनाओं की व्यापक समीक्षा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Previous Article युवती ने घर में खाया जहर, अस्पताल में हुई मौत, लेकिन उसके बाद जो हुआ, पुलिस के छूटे पसीने…
Next Article गंगोत्री में ग्लेशियर में भूस्खलन से 3 लोगों की मौत आज होगा राहत बचाव कार्य शुरू.
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

218KFollowersLike
100FollowersFollow
200FollowersFollow
600SubscribersSubscribe
4.4KFollowersFollow

Latest News

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोहियाहेड व हेलीपेड में जनप्रतिनिधियों व जनता से मुलाकात कर जनसमस्याएं सुनी
Uttarakhand News
February 8, 2026
मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड क्रिकेट टीम को रणजी सेमीफाइनल में पहुंचने पर दी बधाई
Cricket Uttarakhand Uttarakhand News
February 8, 2026
जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार रू मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सुशासन का सशक्त मॉडल
Uttarakhand News
February 8, 2026
मुख्य सचिव ने सचिवालय में ध्वज फहराकर प्रदेशवासियों और सचिवालय परिवार को गणतंत्र दिवस की बधाई दी
Uttarakhand News
January 29, 2026

खबरें आपके आस पास की

Uttarakhand News

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 77 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में राष्ट्रीय ध्वज फहराया

January 29, 2026
Uttarakhand News

मुख्यमंत्री धामी ने किया कैंचीधाम बाईपास का स्थलीय निरीक्षण, यात्रा सीजन से पूर्व कार्य पूर्ण करने के निर्देश

January 24, 2026
Uttarakhand News

वर्दी घोटाले में सीएम धामी ने दिए DIG के निलंबन के आदेश

January 24, 2026
Uttarakhand News

मुख्य सचिव ने धीमी गति के प्रोजेक्ट्स पर जताई नाराजगी, तेजी लाने के दिए निर्देश

January 23, 2026
Uttarakhand News

उत्तर रेलवे से सम्बन्धित प्रकरणों एवं परियोजनाओं के सम्बन्ध में विस्तार से चर्चा

January 23, 2026
Uttarakhand News

पेसलवीड कॉलेज के दो मेधावी छात्रों को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया

January 23, 2026
Raibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
Follow US
©2017 Raibaar Uttarakhand News Network. All Rights Reserved.
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Donate