पौड़ी : जनपद के तहसील कोटद्वार के ग्राम गुम के रहने वाले सुधाकर डबराल जो भारत के असम राज्य में सीमा सड़क संगठन में तैनात थे। वे दो अगस्त को ड्यूटी के दौरान कार्य करते हुए देश के लिए शहीद हो गये। गुरूवार को शहीद सुधाकर डबराल का पार्थिव शरीर भारतीय सेना के हवाई जहाज से कोटद्वार लाया गया। जहां से पार्थिव शरीर उनके गांव लाया गया।
यह भी पढ़ें- पौड़ी: 14 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक गिरफ्तार
जहाँ उप जिलाधिकारी योगेश मेहरा, पुलिस उपाधीक्षक कोटद्वार अनिल कुमार जोशी आदि पुलिस बल द्वारा शहीद वीर सुधाकर डबराल को पुष्प अर्पित कर नम आंखों से श्रद्धांजलि देकर जनपद पुलिस जवानों द्वारा शौक सलामी दी गयी। वीर सैनिकों का बलिदान पूरा देश हमेशा याद रखेगा।
यह भी पढ़ें-ऐसा एप बनाने वाला उत्तराखण्ड पहला राज्य, भूकम्प से पूर्व मिलेगी चेतावनी