Raibaar UttarakhandRaibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
  • Home
  • Uttarakhand News
  • Cricket Uttarakhand
  • Health News
  • Jobs
  • Home
  • Uttarakhand News
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • उत्तराखंड मौसम
  • चारधाम यात्रा
  • Cricket Uttarakhand
  • राष्ट्रीय समाचार
  • हिलीवुड समाचार
  • Health News
Reading: हिमालय होता जा रहा है बर्फ विहीन
Share
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Raibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
  • Home
  • Uttarakhand News
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • चारधाम यात्रा
Search
  • Home
  • Uttarakhand News
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधम सिंह नगर
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • उत्तराखंड मौसम
  • चारधाम यात्रा
  • Cricket Uttarakhand
  • राष्ट्रीय समाचार
  • हिलीवुड समाचार
  • Health News
Follow US
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Donate
©2017 Raibaar Uttarakhand News Network. All Rights Reserved.
Raibaar Uttarakhand > Home Default > Uttarakhand News > हिमालय होता जा रहा है बर्फ विहीन
Uttarakhand News

हिमालय होता जा रहा है बर्फ विहीन

December 1, 2025 9:53 am
Share
4 Min Read
SHARE
https://raibaaruttarakhand.com/wp-content/uploads/2025/11/Video-60-sec-UKRajat-jayanti.mp4

मौसम परिवर्तन के प्रभाव से संवेदनशील हिमालयी क्षेत्र सबसे अधिक प्रभावित

शंकर सिंह भाटिया: पूरा विश्व मौसम परिवर्तन की मार झेल रहा है, हिमालय जैसे अति संवेदनशील क्षेत्र इससे सबसे अधिक प्रभावित हो रहे हैं। हिमालय की पहाड़ियां जो हमेशा बर्फ से लकदक रहती हैं, अब बर्फ विहीन होती जा रही हैं। कल्पना कीजिए यदि हिमालय से बर्फ गायब हो जाए, ग्लेशियर पूरी तरह से पिघल जाएं, हिमालय से निकलने वाली सदाबहार नदियां जल विहीन हो जाएं, भारत का सबसे अधिक उपजाउ गंगा-यमुना का दोआब रेगिस्तान में तब्दील हो जाएगा।

पंचाचूली श्रृंखला को देखिए सिर्फ शिखर पर बर्फ बची है। नीचे पहाड़ के काले पत्थर उभरकर सामने आ गए हैं, यही स्थिति संपूर्ण हिमालय में बनी हुई है। मौसम परिर्वतन की मार से पूरा हिमालय कराह रहा है। ठंड शुरू होने के बाद नवंबर माह में कम से कम दो-तीन फेज में बारिश हो जाती थी। इसी दौरान उच्च हिमालय में बर्फ पड़ जाती थी।

इस बार नवंबर प्रारंभ में गढ़वाल के कुछ क्षेत्रों में बारिश हुई थी और उच्च हिमालय में बर्फबारी भी हुई थी, लेकिन कुमाउं हिमालय में न तो बारिश हुई और न बर्फ गिरी। लगातार आसमान साफ दिखाई दे रहा है। जब बादल के ही दर्शन नहीं हो रहे हैं तो बारिश या बर्फबारी कहां से होगी? एक बात और जो गंभीर संकट की तरफ इशारा कर रही है कि हिमालय के जो छाया प्रदेश आते हैं, वहां हमेशा गहरा पाला पड़ता रहा है। पाला इतना गहरा
होता है कि कई बार बाहन पाले में फिसल जाते हैं। इस बार पाला तक नहीं दिखाई दे रहा है। पाला इतना हल्का पड़ रहा है कि उसका कोई असर नहीं दिखाई दे रहा है।

जाड़े के मौसम में नवंबर दिसंबर में ही सबसे अधिक पाला पड़ता है। इसीलिए कहा जाता है कि नवंबर दिसंबर में बर्फबारी होने पर रात में पड़ने वाले पाले से बर्फ की परत मजबूती से एक के उपर एक परत बनाती है और बर्फ टिकाउ बन जाती है। हिमालय में बनने वाले हिमनद इसी प्रक्रिया से अधिक मोटे और टिकाउ बनते हैं। आज की स्थिति में यह पूरी प्रक्रिया खत्म होती हुई दिखाई रही है। यदि मौसम परिवर्तन की वजह से जब संपूर्ण प्रक्रिया सिर के बल खड़ी होती हुई दिखाई दे रही है तो भविष्य भयावह होता दिखाई दे रहा है।

इस बार हालांकि मानसून में सामान्य से अधिक बारिश हुई, जिसके परिणामस्वरूप सूख रहे पेयजल स्रोत पुनर्जीवित होते हुए देखे गए। इसी दौरान यह डर साफ तौर पर दिखाई दे रहा था कि जाड़ों में बारिश पर इसका क्या असर होगा? यह सवाल अब गहरा होता
जा रहा है।

मौसम का विपरीत प्रभाव देखिए दक्षिण भारत में चक्रवाती तूफान के साथ अतिवृष्ट से बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं और उत्तर भारत बारिश और बर्फबारी के लिए तरस रहा है। उच्च हिमालय में भी अब सिर्फ उंची चोटियों में बर्फ बची रह गई है, चोटियों के नीचे काली चट्टानें उभर कर सामने आ गई हैं। बर्फहीन हिमालय की कल्पना कीजिए, कितना भयावह हो जाएगा हमारा विश्व

चंपावत को दी ₹170.15 करोड़ की विभिन्न परियोजनाओं की सौगात
मुख्यमंत्री धामी ने बीज निगम परिसर में आयोजित उत्तरायणी कौतिक मेले का शुभारंभ किया
जलता साल, बढ़ती कीमतें: 2025 में जलवायु आपदाओं ने दुनिया से छीने 120 अरब डॉलर
उत्तराखंड के गांधी इंद्रमणि बडोनी को कलेक्ट्रेट में भावभीनी श्रद्धांजलि
देहरादून के जोगीवाला क्षेत्र में अहिल्याबाई होलकर पुरस्कार से वरिष्ट पत्रकार शीशपाल गुसाईं सहित 11 विशिष्ट व्यक्तित्व सम्मानित
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Previous Article उत्तराखंड लोक विरासत–2025 कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हुए शामिल
Next Article मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन का चम्पावत दौरा-विकास परियोजनाओं की विस्तृत समीक्षा, प्रगति में तेजी के निर्देश
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

218kFollowersLike
100FollowersFollow
200FollowersFollow
600SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow

Latest News

डीएम का आदेशः पर्याप्त संसाधनों के साथ मानकों पर जल्द पूरे हो चल रहे निर्माण कार्य
Uttarakhand News
December 19, 2025
भूकंप से पहले अलर्ट जारी करने में सक्षम है ‘भूदेव मोबाइल एप’
Uttarakhand News
December 19, 2025
भालू के हमले में महिला हुई घायल
रुद्रप्रयाग
December 18, 2025
ऋषिकेश तहसील परिसर में जन सुनवाई कार्यक्रम आयोजित
देहरादून
December 15, 2025

खबरें आपके आस पास की

Uttarakhand Newsबागेश्वर

जिलाधिकारी आकांक्षा कोंडे की अध्यक्षता में कांडा में आयोजित हुआ जनता दरबार

December 15, 2025
Uttarakhand News

केंद्र सरकार ने उत्तराखंड को दी ₹249.56 करोड़ की दूसरी किस्त, विकास कार्यों को मिलेगी गति

December 15, 2025
Uttarakhand News

जोंडला, अगस्त्यमुनि के समीप गुलदार का सफल रेस्क्यू

December 14, 2025
Uttarakhand News

स्वास्थ्य सेवाओं में नवाचार और उत्कृष्ट कार्यों के लिए डॉ. आर. राजेश कुमार को पीआरएसआई राष्ट्रीय सम्मान

December 14, 2025
Uttarakhand News

मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड महक क्रांति नीति-2026-36 का किया शुभारम्भ

December 13, 2025
Uttarakhand News

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की जनपद बागेश्वर के विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा

December 6, 2025
Raibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
Follow US
©2017 Raibaar Uttarakhand News Network. All Rights Reserved.
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Donate