Raibaar UttarakhandRaibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
  • Home
  • Uttarakhand News
  • Cricket Uttarakhand
  • Health News
  • Jobs
  • Home
  • Uttarakhand News
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • उत्तराखंड मौसम
  • चारधाम यात्रा
  • Cricket Uttarakhand
  • राष्ट्रीय समाचार
  • हिलीवुड समाचार
  • Health News
Reading: साहसिक पर्यटन से जुड़े उद्यमियों के हितों का पूरा ध्यान रखा जायेगा- मुख्यमंत्री
Share
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Raibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
  • Home
  • Uttarakhand News
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • चारधाम यात्रा
Search
  • Home
  • Uttarakhand News
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधम सिंह नगर
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • उत्तराखंड मौसम
  • चारधाम यात्रा
  • Cricket Uttarakhand
  • राष्ट्रीय समाचार
  • हिलीवुड समाचार
  • Health News
Follow US
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Donate
©2017 Raibaar Uttarakhand News Network. All Rights Reserved.
Raibaar Uttarakhand > Home Default > Uttarakhand News > देहरादून > साहसिक पर्यटन से जुड़े उद्यमियों के हितों का पूरा ध्यान रखा जायेगा- मुख्यमंत्री
Uttarakhand Newsदेहरादून

साहसिक पर्यटन से जुड़े उद्यमियों के हितों का पूरा ध्यान रखा जायेगा- मुख्यमंत्री

June 5, 2020 3:35 pm
Share
4 Min Read
trivendra
SHARE
https://raibaaruttarakhand.com/wp-content/uploads/2025/11/Video-60-sec-UKRajat-jayanti.mp4

मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि प्रदेश में साहसिक पर्यटन गतिविधियों पर रोक लगाये जाने से सम्बन्धित उच्च न्यायालय के फैसले का राज्य सरकार द्वारा अध्ययन किया जा रहा है। इस सम्बन्ध में सभी पहलुओं पर विचार करने के पश्चात इस मामले में आगे कदम बढ़ाये जायेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि साहसिक पर्यटन से जुड़े सभी उद्यमियों एवं लोगों के व्यवसायिक एवं आजीविका के हितों को राज्य सरकार द्वारा सभी संभव सुरक्षा प्रदान की जायेगी।

मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने इस संबध में सचिव पर्यटन को निर्देश दिये है कि इस प्रकरण में मा.उच्च न्यायालय द्वारा निष्पादित आदेशों के परिपेक्ष्य में सभी आवश्यक कानूनी पहलुओं का अध्ययन कर आवश्यक कार्यवाही की जाए। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि प्रदेश में पर्यटन हमारी आर्थिकी का मजबूत आधार है। प्रदेश में पर्यटन के साथ ही साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिये प्रभावी प्रयास सुनिश्चित किये गये है। उन्होंने कहा कि साहसिक पर्यटन से जुड़े उद्यमियों के हितों का पूरा ध्यान रखा जायेगा। नियमानुसार इस व्यवसाय से जुड़े लोगों के व्यापक हित को ध्यान में रखते हुए प्रदेश में उत्तराखण्ड राफ्टिंग क्याकिंग नियमावली बनायी गई है।

शीघ्र ही पैराग्लाईडिंग व अन्य साहसिक पर्यटन गतिविधियों से सम्बन्धित नियमावली भी लागू कर दी जायेगी। उन्होंने इस सम्बन्ध में मुख्य सचिव के साथ ही सचिव पर्यटन को शीघ्र नीति तैयार करने को कहा है। उन्होंने कहा कि साहसिक पर्यटन व्यवसाय से जुड़े विषयों पर राज्य सरकार सभी कानूनी पहलुओं पर भी विचार कर रही है। तथा शीघ्र ही इससे सम्बन्धित सम्यक नीति तैयार की जायेगी, ताकि आने वाले समय में इस क्षेत्र में पर्यटन व्यवसाय को बढ़ावा मिल सके।

इससे राज्य की आर्थिकी को भी मजबूती मिलेगी। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि उत्तराखण्ड पर्यटन, वेलनेस टूरिज्म और आयुष सहित कई क्षेत्रों के लिए एक केन्द्र के रूप में उभरा है। यही नहीं, राज्य में प्रसिद्व जिम कार्बेट टाइगर नेशनल पार्क और आसन वेटलैंड कंसर्वेशन रिजर्व, विश्व धरोहर स्थल ’’फूलों की घाटी’’ और नन्दा देवी बायोस्पेयर रिजर्व प्रमुख स्थल मौजूद हैं। आध्यात्म एवं योग की खोज पर यकीन रखने वालों के लिए उत्तराखण्ड एक प्रमुख स्थल है। यहां पर कई ऐसे आध्यात्मिक स्थल हैं जो सिर्फ उत्तराखण्ड में ही सुलभ हैं। प्राकृतिक विहंगम दृश्य, स्वच्छ और प्रदूषण मुक्त वातावरण उत्तराखण्ड में आने वाले सभी सैलानियों को आकर्षित करते हैं।

मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि उत्तराखण्ड में प्राकृतिक सुंदरता के अलावा, साहसिक पर्यटन के रूप में ट्रेकिंग, स्कीइंग, पैराग्लाइडिंग, कैम्पिंग, एंगलिंग, पर्वतारोहण और राॅक क्लाइम्बिंग के अनेक अवसर मौजूद हैं। राज्य सरकार का प्रयास इन गतिविधियों की विश्व स्तर पर पहचान दिलाने की है। प्रदेश में वाटर स्पोर्टस के लिये टिहरी बांध, स्कीइंग, टेªकिंग-टेªल्स और सर्किट के लिये आॅली जैसे क्षेत्र है। राज्य सरकार का प्रयास यहां प्रमुख टूर आॅपरेटरों को भी निवेश के लिये आमंत्रित करने का है। ')}

चारधाम यात्रा की तैयारियों के दृष्टिगत सचिव लोक निर्माण विभाग पंकज कुमार पांडेय ने किया राष्ट्रीय राजमार्ग NH-07 एवं NH-107 का स्थलीय निरीक्षण
इंडिया ऑटिज़्म सेंटर ने प्रथम नेशनल एएलएफ़ओसी कॉन्क्लेव में समावेशी आवासीय देखभाल पर ज़ोर दिया
मुख्यमंत्री बीरों देवल रुद्रप्रयाग में आयोजित मां चंडिका महावन्याथ देवरा यात्रा में हुए शामिल
ड्रैगन फ्रूट, कीवी, अति सघन सेब बागवानी एवं सुफल योजना से उत्तराखंड बनेगा “फल पट्टी”
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में सीजीडी परियोजनाओं की व्यापक समीक्षा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Previous Article cricket सीएयू और उत्तराखंड क्रिकेट एसोसिएशन, कांसेंस कमेटी के लिए तय नहीं कर पाए सदस्यों के नाम
Next Article chamoli चमोली पुलिस के हाथ लगी बड़ी कामयाबी लाखो रूपयों में कीमत कीड़ा जड़ी के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

218kFollowersLike
100FollowersFollow
200FollowersFollow
600SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow

Latest News

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोहियाहेड व हेलीपेड में जनप्रतिनिधियों व जनता से मुलाकात कर जनसमस्याएं सुनी
Uttarakhand News
February 8, 2026
मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड क्रिकेट टीम को रणजी सेमीफाइनल में पहुंचने पर दी बधाई
Cricket Uttarakhand Uttarakhand News
February 8, 2026
जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार रू मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सुशासन का सशक्त मॉडल
Uttarakhand News
February 8, 2026
मुख्य सचिव ने सचिवालय में ध्वज फहराकर प्रदेशवासियों और सचिवालय परिवार को गणतंत्र दिवस की बधाई दी
Uttarakhand News
January 29, 2026

खबरें आपके आस पास की

Uttarakhand News

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 77 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में राष्ट्रीय ध्वज फहराया

January 29, 2026
Uttarakhand News

मुख्यमंत्री धामी ने किया कैंचीधाम बाईपास का स्थलीय निरीक्षण, यात्रा सीजन से पूर्व कार्य पूर्ण करने के निर्देश

January 24, 2026
Uttarakhand News

वर्दी घोटाले में सीएम धामी ने दिए DIG के निलंबन के आदेश

January 24, 2026
Uttarakhand News

मुख्य सचिव ने धीमी गति के प्रोजेक्ट्स पर जताई नाराजगी, तेजी लाने के दिए निर्देश

January 23, 2026
Uttarakhand News

उत्तर रेलवे से सम्बन्धित प्रकरणों एवं परियोजनाओं के सम्बन्ध में विस्तार से चर्चा

January 23, 2026
Uttarakhand News

पेसलवीड कॉलेज के दो मेधावी छात्रों को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया

January 23, 2026
Raibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
Follow US
©2017 Raibaar Uttarakhand News Network. All Rights Reserved.
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Donate