रुड़की से दो कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं यहां एक युवक कोरोना से संक्रमित मिला। वहीं, एक युवती में भी कोरोना का संक्रमण पाया गया है। 21 साल का युवक 8 मई को महाराष्ट्र से लौटा था और 20 साल की युवती 14 मई को दिल्ली से वापस आई थी। दोनों के सैंपल लेकर 19 मई को जांच के लिए भेजे गए थे। जांच के बाद दोनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके बाद हरिद्वार जिले में अब कोरोना के मरीजों का आंकड़ा 10 पहुंच गया है। प्रदेश में कुल मामलों की संख्या 146 हो गई है।
उत्तराखंड कोरोना ग्राफ-
जिला | कुल मामले | एक्टिव केस | ठीक हुए |
देहरादून | 51 | 21 | 29 |
हरिद्वार | 10 | 03 | 07 |
उ.सिं.नगर | 29 | 24 | 05 |
नैनीताल | 28 | 18 | 10 |
पौड़ी | 04 | 03 | 01 |
अल्मोड़ा | 04 | 03 | 01 |
उत्तरकाशी | 07 | 06 | 01 |
बागेश्वर | 06 | 06 | 00 |
टिहरी | 06 | 06 | 00 |
चमोली | 01 | 01 | 00 |
कुल | 146 | 92 | 54 |
ऋषिकेश में तीन हॉट-स्पॉट हटाए-
कोरोना सक्रंमण पाए जाने पर ऋषिकेश के शिवा एनक्लेव, आवास विकास और 20 बीघा क्षेत्र को हॉटस्पॉट घोषित कर सील कर दिया गया था, वहीं अब इन क्षेत्रों में तीन सप्ताह के अंदर कोई भी कोरोना वायरस मरीज नहीं पाया गया है। जिसके बाद जिलाधिकारी के आदेश पर इन सभी क्षेत्रों को खोल दिया गया है। पुलिस द्वारा बैरिकेड हटने पर स्थानीय लोगों ने भी राहत की सांस ली है।
यह भी पढ़ें-चिंताजनक: उत्तराखंड में कोरोना का डबलिंग रेट 45 से घटकर 10 दिन हुआ
भारत में एक दिन में 6088 मामले सामने आए-
पूरे भारतवर्ष की बात की जाए तो हर राज्य में संक्रमण के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, एक दिन में 6088 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, 24 घंटे में 148 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही भारत में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,18,447 हो गई है। इसमें से कुल 66, 330 सक्रिय मामले हैं, 48,534 लोग ठीक हो चुके हैं, कुल 3,583 लोगों की मौत हो चुकी है।
24 घंटे में दुनियाभर में सामने आये रिकॉर्डतोड़ केस-
पूरी दुनिया पर इस समय कोरोनावायरस का कहर जारी है, एशिया महाद्वीप में मामले बढ़ने से अब कोरोनावायरस का वर्ल्ड मीटर भी तेजी से भागने लगा है, पिछले दो दिनों में दुनिया में हर दिन 1 लाख मामले सामने आ रहे हैं। वार्डोमीटर वेबसाइट के रिकॉर्ड के अनुसार, पिछले 24 घंटे में पूरी दुनिया में 107,085 मामले सामने आए हैं जो कि अब तक रिकॉर्ड का है, इससे पहले 24 अप्रैल 2020 को रिकॉर्ड 101,884 मामले सामने आए थे। दुनियाभर में अब तक कुल 5,197,739 मामले सामने आए हैं, इसमें से 2,082,639 लोग ठीक हो चुके हैं, 2,780,428 एक्टिव केस हैं और 334,672 लोगों की मौत हो चुकी है। अमेरिका, रूस और ब्राजील में कोरोनावायरस ने कहर मचा रखा है, एशिया महाद्वीप में भी मामले तेजी से बढ़ रहे हैं।