उत्तराखंड में बुधवार को कोरोना के 513 नए मरीज मिले हैं, 3088 मरीज रिकवर हए, वहीं, 22 मरीजों ने दम तोड़ दिया।
प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या 335478 हो गई, जिसमे से कुल 313379 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। 6849 मरीजों की मौत हुई है जबकि 5992 मरीजों को राज्य के बाहर माइग्रेट किया गया। प्रदेश में करीब दो महीने बाद एक्टिव मामलों की संख्या 10 हजार से नीचे आई है। प्रदेश में फिलहाल 9258 एक्टिव मामले हैं।
प्रदेश में वैक्सीनेशन की बात करें तो प्रदेश में आज 38872 डोज वैक्सीन की लगाईं गई। अब तक प्रदेश में कुल 2460371 डोज वैक्सीन की लगाईं जा चुकी है, कुल 690383 लोगों का फुल वैक्सीनेशन हो चूका है वहीं 18-44 वर्ष के लोगों को कुल 399296 टीके लगे हैं।