उत्तराखंड शासन ने 2 आईएएस और 10 पीसीएस अधिकारियों के ट्रांसफर किए हैं। अफसरों को जो नई तैनाती और कार्यभार मिला है वो इस तरह है-
दो आईएएस अधिकारियों के कार्यभार में बदलाव-
- आईएएस हरबंस सिंह चुग से सचिव आयुष एवं आयुष शिक्षा का कार्यभार हटाया गया।
- आईएएस चंद्रेश कुमार यादव को प्रभारी सचिव आयुष एवं आयुष शिक्षा बनाया गया।
इन 10 पीसीएस अधिकारियों के कार्यभार में हुआ बदलाव-
- पीसीएस पंकज उपाध्याय को सचिव जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण नैनीताल के अतिरिक्त प्रभार के स्थान पर मूल तैनाती दी गई। उन्हें सचिव जनपदीय स्तरीय विकास प्राधिकरण उधम सिंह नगर से अवमुक्त किया गया।
- पीसीएस मनीष कुमार सिंह को डिप्टी कलेक्टर पौड़ी से हटाकर डिप्टी कलेक्टर नैनीताल की जिम्मेदारी दी गई।
- पीसीएस प्रत्यूष सिंह को सिटी मजिस्ट्रेट हल्द्वानी से हटाकर, सचिव जनपदीय स्तरीय विकास प्राधिकरण उधम सिंह नगर बनाया गया।
- पीसीएस तुषार सैनी को डिप्टी कलेक्टर पिथौरागढ़ से हटाकर डिप्टी कलेक्टर उधम सिंह नगर की जिम्मेदारी दी गई। ।
- पीसीएस ऋचा सिंह डिप्टी कलेक्टर नैनीताल से हटाकर, सिटी मजिस्ट्रेट हल्द्वानी बनाया गया।
- पीसीएस राहुल शाह को डिप्टी कलेक्टर अल्मोड़ा से हटाकर डिप्टी कलेक्टर रुद्रप्रयाग की जिम्मेदारी दी गई। ।
- पीसीएस योगेश सिंह डिप्टी कलेक्टर पौड़ी से हटाकर डिप्टी कलेक्टर रुद्रप्रयाग बनाया गया।
- पीसीएस रविंद्र कुमार डिप्टी कलेक्टर टिहरी से हटाकर, डिप्टी कलेक्टर चमोली की जिम्मेदारी दी गई।
- पीसीएस नंदन सिंह को डिप्टी कलेक्टर (स्थाo). रुद्रप्रयाग से हटाकर उप निदेशक उत्तराखंड प्रशासन अकादमी नैनीताल बनाया गया।
- पीसीएस जितेंद्र कुमार को उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी , उत्तराखंड, उप निदेशक उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद तथा महाप्रबंधक, गढ़वाल मंडल विकास निगम का अतिरिक्त पदभार से मुक्त करते हुए डिप्टी कलेक्टर पौड़ी की जिम्मेदारी दी गई है।
दो आईएएस और 10 PCS के ट्रांसफर pic.twitter.com/VWJ5nMljwi
— Raibaar Uttarakhand (@raibaaruttara) June 11, 2021