Raibaar UttarakhandRaibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
  • Home
  • Uttarakhand News
  • Cricket Uttarakhand
  • Health News
  • Jobs
  • Home
  • Uttarakhand News
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • उत्तराखंड मौसम
  • चारधाम यात्रा
  • Cricket Uttarakhand
  • राष्ट्रीय समाचार
  • हिलीवुड समाचार
  • Health News
Reading: उत्तराखंड STF पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता, होश उड़ा देने वाले प्रकरण में खुलासे पर खुलासा
Share
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Raibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
  • Home
  • Uttarakhand News
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • चारधाम यात्रा
Search
  • Home
  • Uttarakhand News
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधम सिंह नगर
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • उत्तराखंड मौसम
  • चारधाम यात्रा
  • Cricket Uttarakhand
  • राष्ट्रीय समाचार
  • हिलीवुड समाचार
  • Health News
Follow US
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Donate
©2017 Raibaar Uttarakhand News Network. All Rights Reserved.
Raibaar Uttarakhand > Home Default > Uttarakhand News > उत्तराखंड STF पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता, होश उड़ा देने वाले प्रकरण में खुलासे पर खुलासा
Uttarakhand News

उत्तराखंड STF पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता, होश उड़ा देने वाले प्रकरण में खुलासे पर खुलासा

Share
SHARE
https://raibaaruttarakhand.com/wp-content/uploads/2025/11/Video-60-sec-UKRajat-jayanti.mp4

उत्तराखंड साइबर क्राइम पुलिस के हाथों एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। पावर बैंक एप में पैसे निवेश कर 15 दिन मे पैसे दोगुने करने का लालच देकर करोड़ो रुपये की धोखाधड़ी करने वाले अन्तराष्ट्रीय गिरोह का 01 और सदस्य पश्चिमी उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार हुआ है। इस प्रकरण में 04 और अभियोग पंजीकृत करते हुए कुल  08 एकाउंट में लगभग 30 लाख रुपये फ्रीज कराये गए हैं।

बता दें कि पिछले दिनों दो पीड़ितों से शिकायत प्रेषित की गयी थी कि उनके द्वारा प्ले-स्टोर से पावर बैंक नामक ऐप डाउनलोड कर भिन्न भिन्न तिथियो में 91,200 एवं 73,000 रुपये जमा कराये गये थे, लेकिन समय सीमा समाप्त होने तक पैसे डबल वापस नहीं मिले, ऐसा ही मामला टिहरी गढ़वाल में भी पंजीकृत है, जिसमे शिकायतकर्ता से 97000 की धोखाधड़ी की गयी है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए STF एवं साइबर थाने की संयुक्त टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम द्वारा अथक मेहनत व लगन से देश भर में धनराशि दोगुना करने से सम्बन्धित संचालित ऐप के नाम पर लोगो का विश्वास जीतकर उनकी मेहनत की कमाई की ठगी करने वाले संगठित गिरोह के सदस्य पवन कुमार पाण्डेय पुत्र बनवारी पाण्डये निवासी सी-7 एचआईजी फ्लैट, ग्रीन व्यू अपार्डमेंट सैक्टर 99 नोयडा उ0प्र0 को 07 जून को गिरफ्तार किया गया।

अभियोग में तकनीकी साक्ष्य एकत्रित किये गये तो पाया कि आरोपियो द्वारा धनराशि के लेनदेन हेतु अधिकांशतः RAZORPAY Wallet/Gateway का प्रयोग किया गया । उक्त सम्बन्ध में टीम द्वारा RAZORPAY Gateway से सम्पर्क कर करोड़ो की धोखाधड़ी में RAZORPAY Gateway का उपयोग होना तथा आरोपियों के सम्बन्ध में जानकारी उपलब्ध कराने की अपेक्षा की गयी । बैंक/मर्चेन्ट/गेटवे एवं अन्य सम्बन्धित कम्पनियों से प्राप्त विवरण का विश्लेषण किया गया तो वर्तमान तक 360 करोड की धोखाधड़ी प्रकाश मे आयी तथा और अधिक धनराशि की धोखाधड़ी सम्भावित है ।

इसी क्रम में RAZORPAY के लीगल हेड के द्वारा दिनांक एक जून  को साईबर क्राईम पुलिस स्टेशन बैंगलोर मे पावर बैंक से सम्बन्धित 10 कम्पनियों  के निदेशको सहित 13 व्यक्तियो के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कराया गया। बैंगलोर पुलिस द्वारा प्रकरण में 06 आरोपियो की गिरफ्तारी की गयी है । गिरफ्तारी अभियुक्तो मे से 03 अभियुक्त 1- नागाभूषण, 2-सुकन्या, 3- तिब्बत मूल के पेमा वांगमो साईबर थाने पर पंजीकृत अभियोगो में भी सम्मिलित है, जिनको शीघ्र ही रिमाण्ड पर उत्तराखण्ड लाया जायेगा ।

पावर बैंक नामक एप के माध्यम से ठगी के सम्बन्ध में साईबर सैल दिल्ली द्वारा भी दिनांक 29-5-2021 को अभियोग पंजीकृत किया गया । दिल्ली पुलिस द्वारा प्रकरण में सम्बन्धित कम्पनियों के निदेशक एवं कम्पनी के CA अविक केडिया एवं रौनक सहित 11 आरोपियो की गिरफ्तारी की गयी है, अभियुक्त अविक केडिया साईबर थाने पर पंजीकृत अभियोग में भी सम्मिलित है, जिसको शीघ्र रिमाण्ड पर उत्तराखण्ड लाया जायेगा ।

पावर बैंक नामक एप के माध्यम से ठगी के सम्बन्ध में साईबर सैल गुजरात में भी एक अभियोग पंजीकृत किया गया है। जिसमे एसटीएफ उत्तराखण्ड द्वारा गिरफ्तार अभियुक्तो की संलिप्तता भी पायी गयी है।

प्रकरण के सम्बन्ध में समाचार पत्रो एवं सोशल मीडियो में प्रचार प्रसार होने के कारण वर्तमान तक ई-मेल एवं व्यक्तिगत रुप से विभिन्न जनपदो से अब तक छोटी एवं बड़ी धनराशि से सम्बन्धित 55 शिकायते प्राप्त हुयी है जिनमे से 04 प्रकरणो (मनोज चौहान निवासी हरिद्वार से 2,82,600/-, आशीष मोहन निवासी हरिद्वार से 1,80,000/-, प्रशान्त कुमार निवासी हरिद्वार से 4,71,200/- एवं कुलदीप कुमार निवास हरिद्वार से 3,94,800/- की धोखाधड़ी) में अभियोग पंजीकृत किये गये है तथा शेष प्रार्थना पत्रो पर जांच प्रचलित है।

अब तक पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु विभिन्न स्थानो में दबिशे दी गयी तथा *01 अन्य अभियुक्त प्रकाश बैरागी निवासी ग्राम मियांपुर बेली जनपद लखीमपुर खीरी उ0प्र को लखीमपुर खीरी से गिरफ्तार किया गया है। उक्त अभियुक्त प्रकरण में संलिप्त कम्पनियों Maojaza Technology एवं Sumyth Pvt. Ltd का डायरेक्टर है जिसकी कम्पनी के खातो में पावर बैंक एप के माध्यम से धोखाधड़ी से लगभग 57 करोड़ रुपये का लेनदेन हुआ है।

टीम द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त पवन कुमार पाण्डेय पुत्र बनवारी पाण्डये निवासी सी-7 एचआईजी फ्लैट, ग्रीन व्यू अपार्डमेंट सैक्टर 99 नोयडा उ0प्र0 के बैंक खातो में लगभग 28 लाख रुपये फ्रीज कराये गये तथा अभियुक्त प्रकाश बैरागी के खातो में 50 हजार रुपये फ्रीज कराये गये ।

साईबर थाने द्वारा तकनीकी रुप से यह जानकारी भी प्राप्त की गयी जिसमे कि धोखाधड़ी से प्राप्त कुछ धनराशि को क्रिप्टो करेंसी के माध्यम से चीन भेजे जाने के साक्ष्य प्राप्त हुये है, साथ ही धोखाधड़ी हेतु प्रयुक्त पावर बैंक एप को Hongkong China से संचालित किया जा रहा था। इस संबंध में Honkong के xiaoxiao chen और China से Lin Xhin के नाम प्रकाश में आए हैं।

प्रकरण काफी गम्भीर एवं इसमे विदेशी नागरिको/कम्पनियो के जुड़े होने के साक्ष्य प्राप्त होने के कारण राष्ट्रीय एजंसियो CBI, IB, ED आदि से भी समन्वय स्थापित कर सहयोग लिया जा रहा है, साथ ही अन्तराष्ट्रीय एजेंसियो से भी सम्पर्क स्थापित करने का प्रयास जारी है।

इसी क्रम में वर्तमान में प्रचलित अन्य कई संदिग्ध एप के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त हुयी है जो इसी प्रकार के अवैध कार्यो मे लिप्त है जिनमे मुख्यतः EZ Point, Sun factory, Lightening Power Bank, EZ Coin, Fish+ आदि सम्मिलित है Fish+ नामक एप के द्वारा की जा रही धोखाधड़ी से सम्बन्धित शिकायत जनपद उत्तरकाशी निवासी व्यक्ति के माध्यम से प्राप्त हुयी है।

आप सभी से अपील है कि किसी भी प्रकार के ऑनलाईन एप के माध्यम से पैसे दोगुने, लक्की ड्रॉ, डिस्काउन्ट, लॉटरी के प्रलोभन में न आयें । पहले ऐसे किसी भी ऑफर की जांच कर ले। कोई भी शक होने पर तत्काल निकटतम पुलिस स्टेशन या साइबर क्राईम पुलिस स्टेशन से सम्पर्क करें।

चारधाम यात्रा की तैयारियों के दृष्टिगत सचिव लोक निर्माण विभाग पंकज कुमार पांडेय ने किया राष्ट्रीय राजमार्ग NH-07 एवं NH-107 का स्थलीय निरीक्षण
इंडिया ऑटिज़्म सेंटर ने प्रथम नेशनल एएलएफ़ओसी कॉन्क्लेव में समावेशी आवासीय देखभाल पर ज़ोर दिया
मुख्यमंत्री बीरों देवल रुद्रप्रयाग में आयोजित मां चंडिका महावन्याथ देवरा यात्रा में हुए शामिल
ड्रैगन फ्रूट, कीवी, अति सघन सेब बागवानी एवं सुफल योजना से उत्तराखंड बनेगा “फल पट्टी”
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में सीजीडी परियोजनाओं की व्यापक समीक्षा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Previous Article उत्तराखंड शासन ने 2 आईएएस और 10 पीसीएस अधिकारियों के ट्रांसफर किए, देखिये लिस्ट
Next Article उत्तराखंड में कोरोना के 287 नए मामले, पांच जिलों में 10 से नीचे रहा संक्रमितों का आंकड़ा
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

218kFollowersLike
100FollowersFollow
200FollowersFollow
600SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow

Latest News

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोहियाहेड व हेलीपेड में जनप्रतिनिधियों व जनता से मुलाकात कर जनसमस्याएं सुनी
Uttarakhand News
February 8, 2026
मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड क्रिकेट टीम को रणजी सेमीफाइनल में पहुंचने पर दी बधाई
Cricket Uttarakhand Uttarakhand News
February 8, 2026
जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार रू मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सुशासन का सशक्त मॉडल
Uttarakhand News
February 8, 2026
मुख्य सचिव ने सचिवालय में ध्वज फहराकर प्रदेशवासियों और सचिवालय परिवार को गणतंत्र दिवस की बधाई दी
Uttarakhand News
January 29, 2026

खबरें आपके आस पास की

Uttarakhand News

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 77 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में राष्ट्रीय ध्वज फहराया

January 29, 2026
Uttarakhand News

मुख्यमंत्री धामी ने किया कैंचीधाम बाईपास का स्थलीय निरीक्षण, यात्रा सीजन से पूर्व कार्य पूर्ण करने के निर्देश

January 24, 2026
Uttarakhand News

वर्दी घोटाले में सीएम धामी ने दिए DIG के निलंबन के आदेश

January 24, 2026
Uttarakhand News

मुख्य सचिव ने धीमी गति के प्रोजेक्ट्स पर जताई नाराजगी, तेजी लाने के दिए निर्देश

January 23, 2026
Uttarakhand News

उत्तर रेलवे से सम्बन्धित प्रकरणों एवं परियोजनाओं के सम्बन्ध में विस्तार से चर्चा

January 23, 2026
Uttarakhand News

पेसलवीड कॉलेज के दो मेधावी छात्रों को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया

January 23, 2026
Raibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
Follow US
©2017 Raibaar Uttarakhand News Network. All Rights Reserved.
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Donate