नैनीताल के ओखलकांडा ब्लॉक के कुकना से क्षेत्र पंचायत सदस्य में कमलेश कैड़ा जीती हैं। कमलेश कैड़ा भीमताल विधानसभा से विधायक राम सिंह कैड़ा की पत्नी है।
इसके अलावा पंचायत चुनाव में ग्राम गडरियाबाग तहसील किच्छा से गीता रूपसिंह ने ग्राम प्रधान पद पर जीत दर्ज की है। गीता आंगनबाड़ी कार्यकर्ती हैं। उन्होंने यह कार्य छोड़कर राजनीति में प्रवेश किया है। महज दसवीं पास गीता राजनीति में शैक्षिक योग्यता का पैमाना तय किये जाने को सही मानती हैं।
उन्होंने अपने गांव में देखा कि हर जगह समस्याओं का अंबार है। खासतौर पर बुजुर्ग परेशान हैं। ऐसे में उन्होंने राजनीति में आकर गांव का विकास और समस्याएं दूर करने की ठानी। अब जीतने के बाद ग्रामीणों को उनसे काफी ज्यादा उम्मीदें हैं।