Raibaar UttarakhandRaibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
  • Home
  • Uttarakhand News
  • Cricket Uttarakhand
  • Health News
  • Jobs
  • Home
  • Uttarakhand News
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • उत्तराखंड मौसम
  • चारधाम यात्रा
  • Cricket Uttarakhand
  • राष्ट्रीय समाचार
  • हिलीवुड समाचार
  • Health News
Reading: होटल छोड़ सेना में भर्ती हुआ उरोली गांव का विपिन सिंह, मिला सर्वश्रेष्ठ रिक्रूट का सम्मान
Share
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Raibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
  • Home
  • Uttarakhand News
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • चारधाम यात्रा
Search
  • Home
  • Uttarakhand News
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधम सिंह नगर
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • उत्तराखंड मौसम
  • चारधाम यात्रा
  • Cricket Uttarakhand
  • राष्ट्रीय समाचार
  • हिलीवुड समाचार
  • Health News
Follow US
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Donate
©2017 Raibaar Uttarakhand News Network. All Rights Reserved.
Raibaar Uttarakhand > Home Default > Uttarakhand News > रुद्रप्रयाग > होटल छोड़ सेना में भर्ती हुआ उरोली गांव का विपिन सिंह, मिला सर्वश्रेष्ठ रिक्रूट का सम्मान
Uttarakhand Newsरुद्रप्रयाग

होटल छोड़ सेना में भर्ती हुआ उरोली गांव का विपिन सिंह, मिला सर्वश्रेष्ठ रिक्रूट का सम्मान

June 5, 2020 3:45 pm
Share
3 Min Read
SHARE
https://raibaaruttarakhand.com/wp-content/uploads/2025/11/Video-60-sec-UKRajat-jayanti.mp4

रुद्रप्रयाग: गढ़वाल रेजिमेंट का इतिहास गौरवशाली रहा है। उत्तराखंड का हर युवा इसका हिस्सा बनना चाहता है। हाल ही में 159 नवप्रशिक्षित जवानों ने हर कीमत पर देश सेवा की कसम खाई। होटल छोड़ सेना में भर्ती हुए उरोली गांव के विपिन सिंह भी इसका हिस्सा थे। बेटे के सेना में भर्ती होने पर परिजनों में ख़ुशी का माहौल था। शनिवार को गढ़वाल राइफल्स रेजिमेंट सेंटर के भवानी दत्त परेड ग्राउंड में सेना गीत की स्वर लहरियों के बीच देश की आन-बान-शान की हर कीमत पर रक्षा करने की 159 जवानों के साथ विपिन ने भी शपथ ली। कसम परेड समारोह के दौरान पूरे प्रशिक्षण में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए राइफलमैन विपिन को स्वर्ण पदक से नवाजा गया।

विपिन सिंह राणा रुद्रप्रयाग जिले में जखोली ब्लॉक के गांव उरोली के रहने वाले हैं। पिता मोर सिंह राणा गांव में धियाड़ी मजदूरी करते हैं। मां रुकमणी देवी ग्रहणी हैं। घर में बड़े भाई उदय सिंह और एक छोटा भाई है। विपिन की चार बहिने हैं जिनकी शादी हो चुकी है। गोर्ती इंटर कॉलेज से इंटर की पढ़ाई कर विपिन होटल में जॉब करने चले गए लेकिन मन नहीं लगा तो फिर लौट आये और सेना में भर्ती होने के लिए गांव में प्रशिक्षण लेने लगे। कड़ी मेहनत के बाद भर्ती रैली में विपिन ने बाजी मार दी और फिर प्रशिक्षण के हर क्षेत्र में शानदार प्रदशर्न कर स्वर्ण पदक का सम्मान पाया।

उरोली गांव निवासी एसडीइ प्रोडक्शन (sde production) निर्माता दौलत राणा ने बताया कि विपिन मेहनती लड़का है उसके सर्वश्रेष्ठ रिक्रूट बनने पर हमारे गांव का नाम रोशन हुआ है। सेना में भर्ती होने के लिए गांव के ही फौजी संदीप राणा और राहुल राणा ने विपिन का मार्गदर्शन किया, हमें ऐसे युवाओं पर भी गर्व है जो सेना में जाने के लिए युवाओं का मनोबल बड़ा रहे हैं। विपिन के सेना में भर्ती होने और सर्वोच्च रिक्रूट का सम्मान मिलने पर ग्रामीणों ने भी ख़ुशी जताई है।

')}
एयरपोर्ट विस्तारीकरण में किसी प्रकार की बाधा अनुमन्य नहीं-डीएम
सोशल मीडिया के माध्यम से सरकारी कार्यक्रमों और उपलब्धियों की जानकारी व्यापक स्तर पर लोगों तक पहुँचाई जाय: महानिदेशक सूचना
सीएम धामी ने डेस्टिनेशन उत्तराखंड 2.0 कॉन्क्लेव में कहा-उत्तराखंड बना निवेश और नवाचार का नया केंद्र
लोक सेवा आयोग से चयनित 178 अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने प्रदान किये नियुक्ति पत्र
अपना सबकुछ दांव पर लगाकर राज्य आंदोलन में कूद गए थे दिवाकर भट्ट, उत्तराखंड ने खोया एक और आंदोलनकारी नेता
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Previous Article विजय हजारे ट्रॉफी: उत्तराखंड ने नागालैंड को 174 रनो पर समेटा
Next Article गुच्चुपानी पर्यटक स्थल में नहाते हुए दो लड़के बहे, एक का शव बरामद, दूसरे की तलाश जारी
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

218kFollowersLike
100FollowersFollow
200FollowersFollow
600SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow

Latest News

मुख्यमंत्री ने प्रगति मैदान नई दिल्ली में भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में आयोजित उत्तराखंड दिवस में किया प्रतिभाग
Uttarakhand News
November 23, 2025
मुख्यमंत्री धामी ने अजमेर में अखिल भारतीय उत्तराखंड धर्मशाला – तीर्थराज पुष्कर के द्वितीय तल का लोकार्पण किया
Uttarakhand News
November 23, 2025
प्रदेश में उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे हैं कारगर प्रयास- मुख्यमंत्री
Uttarakhand News
November 23, 2025
चार श्रम संहिताओं को लागू किया जाना एक महत्वपूर्ण फैसला, दूरगामी सार्थक परिणाम निकलेंगेः सीएम धामी
Uttarakhand News देहरादून
November 22, 2025

खबरें आपके आस पास की

Uttarakhand News

AI कितना भी उन्नत हो जाए, किताबों का कोई विकल्प नहीं: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

November 22, 2025
Uttarakhand News

मुख्य सचिव आनंद बर्धन की अध्यक्षता में उच्चाधिकार प्राप्त व्यय समिति की बैठक आयोजित की गई

November 21, 2025
Uttarakhand News

मुख्यमंत्री धामी पाँच दिवसीय धार्मिक एवं सामाजिक महोत्सव में सम्मिलित हुए

November 21, 2025
Uttarakhand News

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को दी बड़ी राहत-उत्तराखंड में एक वर्ष तक नहीं बढ़ेगी वाहन फिटनेस फीस

November 21, 2025
Uttarakhand News

मैक्स हॉस्पिटल, देहरादून, ने नवजात शिशुओं की सेहत और सुरक्षा पर बढ़ाई जागरूकता

November 21, 2025
Uttarakhand News

मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 170.13 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

November 19, 2025
Raibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
Follow US
©2017 Raibaar Uttarakhand News Network. All Rights Reserved.
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Donate