देहरादून( रैबार उत्तराखंड ): प्रथम महिला ट्रांस हिमालय साईक्लिंग अभियान के लिए उत्तराखण्ड राज्य का प्रतिनिधित्व करने वाली कुमारी श्रुति रावत एवं बिहार राज्य की ओर से प्रतिनिधित्व कर रही कुमारी सबिता मेहतो को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री आवास में इस अभियान का फ्लैग ऑफ करते हुए मुख्यमंत्री ने श्रुति रावत को डेढ़ लाख रूपये का चेक प्रोत्साहन स्वरुप प्रदान किया।
बता दें 02 फरवरी 2021 को बाघा बॉर्डर से शुरू होनी वाली 05 हजार किमी. का यह साईक्लिंग अभियान लगभग 80 दिन तक चलेगा। उत्तराखण्ड एवं बिहार की ये बेटियां इस अभियान के माध्यम से ‘‘अखण्ड हिमालय, स्वच्छ हिमालय, कर्तव्य गंगा व महिला सुरक्षा’’ का संदेश देंगी।
इसके बाद पंजाब, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखण्ड, नेपाल, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम एवं नेपाल होते हुए अरूणांचल प्रदेश के टीजू में अपनी यात्रा पूर्ण करेंगे। इस अवसर पर पर्वतारोही अवधेश भट्ट भी उपस्थित थे।