विश्व प्रसिद्ध यमुनोत्री धाम के कपाट कल यानी 14 मई को अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर दोपहर 12:15 बजे खुलेंगे। चारधाम की यात्रा भले ही फिलहाल स्थगित हो लेकिन पिछले वर्ष की तरह ही सादगी के साथ कपाट खोले जाएंगे जिसके लिए यमुनोत्री धाम के तीर्थ पुरोहितों ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है।
14 मई को अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर सुबह 9:15 बजे शनिदेव की डोली की अगुवाई में मां यमुना की डोली शीतकालीन प्रवास खुशीमठ से यमुनोत्री धाम के लिए प्रस्थान करेगी। जो 11 बजे यमुनोत्री धाम पहुंचेगी। जिसके बाद धाम में विधिवत पूजा अर्चना के बाद दोपहर 12:15 बजे परंपरा अनुसार वैदिक मंत्रोच्चार के साथ श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ यमुनोत्री धाम के कपाट खोले दिए जाएंगे। कपाट खोलने के मौके पर और यमुना की उत्सव डोली यात्रा में सिर्फ 25 तीर्थ पुरोहित व बाजगी ही शामिल होंगे।