Raibaar UttarakhandRaibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
  • Home
  • Uttarakhand News
  • Cricket Uttarakhand
  • Health News
  • Jobs
  • Home
  • Uttarakhand News
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • उत्तराखंड मौसम
  • चारधाम यात्रा
  • Cricket Uttarakhand
  • राष्ट्रीय समाचार
  • हिलीवुड समाचार
  • Health News
Reading: जीएसटी लागू होने पर 10 हज़ार युवाओं को मिलेगा रोजगार
Share
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Raibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
  • Home
  • Uttarakhand News
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • चारधाम यात्रा
Search
  • Home
  • Uttarakhand News
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधम सिंह नगर
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • उत्तराखंड मौसम
  • चारधाम यात्रा
  • Cricket Uttarakhand
  • राष्ट्रीय समाचार
  • हिलीवुड समाचार
  • Health News
Follow US
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Donate
©2017 Raibaar Uttarakhand News Network. All Rights Reserved.
Raibaar Uttarakhand > Home Default > Uttarakhand Jobs > जीएसटी लागू होने पर 10 हज़ार युवाओं को मिलेगा रोजगार
Uttarakhand Jobs

जीएसटी लागू होने पर 10 हज़ार युवाओं को मिलेगा रोजगार

June 5, 2020 1:36 pm
Share
2 Min Read
SHARE
https://raibaaruttarakhand.com/wp-content/uploads/2025/11/Video-60-sec-UKRajat-jayanti.mp4

वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) लागू होने के बाद उत्तराखंड के 10 हजार से अधिक युवाओं को रोजगार मिलेगा। सरकार युवाओं को जीएसटी के तहत रिटर्न दाखिल करने का प्रशिक्षण देने जा रही है। प्रशिक्षित युवाओं का जीएसटी में पंजीकरण कराया जाएगा और फिर वे राज्यभर में व्यापारियों का रिटर्न दाखिल करने के लिए अधिकृत होंगे।

देश में 1 जुलाई से जीएसटी लागू हो रही है। इसके तहत व्यापारियों को महीने में तीन बार जीएसटिन साफ्टवेयर पर रिटर्न दाखिल करना होगा। राज्य में बड़ी संख्या में व्यापारी अपना रिटर्न खुद दाखिल नहीं करते। अब जीएसटी लागू होने के बाद यह प्रक्रिया पहले से और जटिल होने जा रही है। इसे देखते हुए प्रदेश सरकार रिटर्न दाखिल करने के लिए राज्यभर में फैसिलिटेटर नियुक्त करने जा रही है।

उत्तराखंड में कई स्थानों पर इंटरनेट सेवाओं का भी अभाव है, ऐसे में फैसिलिटेटर की जरूरत ज्यादा महसूस हो रही है। सरकार व्यापार कर विभाग के माध्यम से युवाओं को प्रशिक्षण देगी और इससे 10 हजार से अधिक युवाओं को रोजगार मिलने की उम्मीद है। वित्त मंत्री प्रकाश पंत ने कहा कि व्यापारियों को रिटर्न भरने में मदद के लिए राज्यभर में हजारों फैसिलिटेटर बनाए जा रहे हैं। स्किल डेवलपमेंट की इस योजना में युवाओं को ट्रेनिंग देकर रजिस्टर्ड करेंगे। इससे वे रोजगार पा सकेंगे।

97 हजार व्यापारी जीएसटी के दायरे में आएंगे उत्तराखंड में  जीएसटी के तहत 80 हजार व्यापारी पंजीकरण करा चुके हैं व्यापारी को 01 माह में तीन बार जीएस टिन पर रिटर्न दाखिल करना होगा व्यापारियों व युवाओं को ट्रेनिंग के लिए राज्यभर में 100 से ज्यादा कार्यशाला आयोजित की जा रही हैं। राज्य के सभी शहरों, बड़े कॉलेजों में प्रशिक्षण दिया जाएगा. ')}

UKSSSC ने डॉ० आर० एस० टोलिया उत्तराखण्ड प्रशासन अकादमी के इन रिक्त पदों के लिए मांगे आवेदन…
उत्तराखंड पुलिस में भर्ती के लिए फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुरू, ऐसे करें आवेदन…
25वें राज्य स्थापना दिवस पर यहां लगेगा रोजगार मेला, 500 पदों पर होगी भर्ती…
उत्तराखण्ड विशेष अधीनस्थ शिक्षा (प्रवक्ता संवर्ग) के लिए करें आवेदन, जानिये विषयवार पदों का विवरण
उत्तराखंड में लेक्चरर बनने का मौका, 613 पदों पर निकली भर्ती, इस दिन से कर सकेंगे आवेदन…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Previous Article कन्या भूर्ण हत्या पर आधारित इस गीत को देखकर आप भी रो पड़ोगे ‘हे बाबा जी किले मारयूं मैं’
Next Article पुलिस कर्मियों को खूब भा रहा अमेरिकन स्टाइल नीली पी कैप
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

218kFollowersLike
100FollowersFollow
200FollowersFollow
600SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow

Latest News

देहरादून – 20 अप्रैल 2026: इंडिया ऑटिज़्म सेंटर (आईएसी), जो ऑटिज़्म और संबंधित विकासात्मक स्थितियों वाले व्यक्तियों के समर्थन के लिए समर्पित एक अग्रणी गैर-लाभकारी संगठन है, ने प्रथम नेशनल एएलएफ़ओसी (असिस्टेड लिविंग फैसिलिटी ऑर्गनाइजेशन्स कंसोर्टियम) कॉन्क्लेव में भाग लिया। यह एक दिवसीय संगोष्ठी थी, जिसका उद्देश्य विशेष आवश्यकताओं वाले व्यक्तियों के लिए असिस्टेड लिविंग पर संवाद को आगे बढ़ाना था। वर्तमान में ‘सामावेश’ का विकास करते हुए जो न्यूरोडाइवर्स व्यक्तियों के लिए भारत का सबसे बड़ा आजीवन आवासीय देखभाल तंत्र बनने की दिशा में है आईएसी की भागीदारी ने एक अधिक समावेशी, जागरूक और सहयोगी सामुदायिक ढांचे के निर्माण के प्रति उसकी मजबूत प्रतिबद्धता को दर्शाया। कॉन्क्लेव में असिस्टेड लिविंग क्षेत्र के विभिन्न प्रमुख विशेषज्ञ शामिल हुए, जिनमें श्री जयशंकर नटराजन (निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी, इंडिया ऑटिज़्म सेंटर), सुश्री नीना वाघ (संस्थापक निदेशक – एएलएफ़ओसी), सुश्री मुग्धा कालरा (पत्रकार एवं पीएचडी शोधार्थी – असिस्टेड लिविंग), सुश्री सीमा चड्ढा (मुस्कान पीएईपीआईडी), सुश्री संगीता जैन (संस्थापक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी – एक्या असिस्टेड लिविंग), कर्नल उपदेश (पीएसीटी असिस्टेड लिविंग), सुश्री कविता बेनीवाल (समर्थ असिस्टेड लिविंग), और श्री जितेंद्र पी.एस. सोलंकी (आरआईए, एस्टेट प्लानर एवं विशेष आवश्यकता योजनाकार) सहित अन्य प्रमुख हितधारक शामिल थे, जो इस क्षेत्र को आकार दे रहे हैं। विशेषज्ञों, कार्यकर्ताओं और परिवारों को एक साथ लाते हुए, यह कॉन्क्लेव भारत में आवासीय देखभाल के भविष्य पर विचार-विमर्श के लिए एक सहयोगात्मक मंच बना। चर्चा के दौरान, श्री जयशंकर नटराजन, निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी इंडिया ऑटिज़्म सेंटर (आईएसी) ने कोलकाता में आईएसी की आगामी आवासीय पहल ‘सामावेश’ का परिचय दिया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा, “भारत एक महत्वपूर्ण मोड़ पर है, जब बात ऑटिज़्म और अन्य विकासात्मक स्थितियों वाले व्यक्तियों के लिए आजीवन देखभाल की योजना बनाने की आती है। जैसे-जैसे जीवन प्रत्याशा बढ़ रही है, भविष्य के लिए तैयार मजबूत आवासीय तंत्र बनाने की आवश्यकता और अधिक स्पष्ट हो जाती है। असिस्टेड लिविंग को इस प्रकार डिज़ाइन किया जाना चाहिए कि हर जीवन चरण में गरिमा, स्वतंत्रता और निरंतर देखभाल सुनिश्चित हो सके। ‘सामावेश’ के माध्यम से, हमारा लक्ष्य एक समग्र और टिकाऊ मॉडल तैयार करना है, जो व्यक्तियों को सशक्त बनाए और परिवारों को दीर्घकालिक आश्वासन एवं सहयोग प्रदान करे।” कॉन्क्लेव का एक प्रमुख आकर्षण सुश्री मुग्धा कालरा द्वारा संचालित पैनल चर्चा थी, जिसमें क्षेत्र के नेताओं ने असिस्टेड लिविंग के संचालनात्मक और भावनात्मक पहलुओं पर व्यावहारिक अनुभव साझा किए। प्रथम नेशनल एएलएफ़ओसी (असिस्टेड लिविंग फैसिलिटी ऑर्गनाइजेशन्स कंसोर्टियम) कॉन्क्लेव २०२६ के बारे में, सुश्री नीना वाघ, संस्थापक निदेशक, एएलएफ़ओसी ने कहा, “भारत में असिस्टेड लिविंग को लेकर संवाद लगातार गति पकड़ रहा है, फिर भी कई परिवारों के लिए यह यात्रा अभी भी अनिश्चित और बिखरी हुई प्रतीत होती है। वे केवल देखभाल नहीं, बल्कि आश्वासन चाहते हैं ऐसे स्थान जहाँ उनके प्रियजन गरिमा और अपनापन के साथ जीवन जी सकें। साथ ही, इस तंत्र को स्पष्ट मानकों, साझा दिशानिर्देशों और निरंतर सहयोग के माध्यम से विकसित करने की आवश्यकता है। एएलएफ़ओसी जैसी पहलें इस दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं संवाद को बढ़ावा देकर, सर्वोत्तम प्रक्रियाओं को साझा करके, और एक अधिक संवेदनशील तथा सहयोगात्मक देखभाल व्यवस्था की दिशा में आगे बढ़कर।” क्षेत्र के नेताओं के साथ सक्रिय सहभागिता और ‘सामावेश’ के माध्यम से अपनी दृष्टि को आगे बढ़ाते हुए, आईएसी विशेष आवश्यकताओं वाले व्यक्तियों के लिए एक अधिक संरचित, सहयोगात्मक और भविष्य-उन्मुख असिस्टेड लिविंग तंत्र के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का प्रयास कर रहा है।
Uttarakhand News
April 22, 2026
मुख्यमंत्री बीरों देवल रुद्रप्रयाग में आयोजित मां चंडिका महावन्याथ देवरा यात्रा में हुए शामिल
Uttarakhand News
February 20, 2026
ड्रैगन फ्रूट, कीवी, अति सघन सेब बागवानी एवं सुफल योजना से उत्तराखंड बनेगा “फल पट्टी”
Uttarakhand News
February 20, 2026
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में सीजीडी परियोजनाओं की व्यापक समीक्षा
Uttarakhand News
February 20, 2026

खबरें आपके आस पास की

Uttarakhand JobsUttarakhand News

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने 751 खाली पदों पर निकाली भर्ती, 12वीं पास के लिए भी मौका

October 5, 2024
Uttarakhand JobsUttarakhand News

1094 कनिष्ठ अभियन्ताओं को प्रदान किये गये नियुक्ति पत्र

September 20, 2024
Uttarakhand JobsUttarakhand News

समूह ‘ग’ के 257 रिक्त पदों पर निकली भर्ती, 24 सितंबर से करें ऑनलाइन आवेदन

September 17, 2024
Uttarakhand JobsUttarakhand News

टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड ने जीता प्रथम राजभाषा कीर्ति पुरस्कार

September 14, 2024
Uttarakhand Jobs

धामी सरकार खोल रही नौकरी का पिटारा, 4400 पदों पर जल्द शुरू होगी भर्ती

September 8, 2024
Uttarakhand Jobs

समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी के रिक्त कुल 04 पदों पर निकली भर्ती

September 6, 2024
Raibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
Follow US
©2017 Raibaar Uttarakhand News Network. All Rights Reserved.
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Donate