उत्तराखंड में कुछ पहाड़ी जिलों में आज से बारिश शुरू हो गई है, जिससे शहरी इलाकों में भी ठंड बढ़ जाएगी। मौसम विभाग के अनुसार, पहाड़ी क्षेत्रों में शनिवार और रविवार को बारिश होने के आसार हैं। उत्तराखंड में चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ जिलों बारिश होने की संभावना है। जबकि शहरी इलाकों में बादल छाये रहेंगे।
मौसम विभाग द्वारा संभावना जताई गई है कि अगले कुछ दिनों में राज्य के पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश होगी। वहीं दैनिक तापमान वेबसाइट मेट्रो कास्ट के अनुसार अगले हप्ते बुधवार के बाद पूरे प्रदेश में भारी बारिश हो सकती है। 6 ओर 7 नवंबर को प्रदेश में हल्की से भारी बारिश की संभावना जताई गई है। चमोली जोशीमठ में शर्दी काफी बढ़ गई है। तापमान 10 डिग्री से नीचे आ गया है।
उत्तराखंड के प्रमुख शहरों में आज दिन का तापमान–
शहर | तापमान |
देहरादून | 26 °C |
नैनीताल | 22 °C |
हरिद्वार | 28 °C |
मसूरी | 22 °C |
पिथौरागढ़ | 23 °C |
अल्मोड़ा | 22 °C |
हल्द्वानी | 27 °C |
रुड़की | 28 °C |
पौड़ी | 23 °C |
नई टिहरी | 23 °C |
बागेश्वर | 23 °C |
उत्तरकाशी | 19 °C |
जोशीमठ | 10 °C |