उत्तराखंड में शुक्रवार को 473 नए कोरोना संक्रमित मरीज सामने आये हैं। इसके साथ ही राज्य में कुल संक्रमितों का आंकड़ा 64,538 पहुंच गया। पिछले 24 घंटे में 404 मरीज स्वस्थ हो गए जिसके बाद अब तक कुल ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 59,227 हो गई।
राज्य में पिछले 24 घंटे में 09 मरीजों की मौत हो गई, राज्य में अब तक कुल 1056 मरीजों ने दम तोडा है। राज्य का रिकवरी दर 91.77% है। राज्य में कुल एक्टिव मामलों की संख्या 3736 है। देहरादून में सबसे अधिक 697 एक्टिव केस हैं जबकि चंपावत में सबसे कम 104 एक्टिव केस हैं।