सीबीएसई (केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ) ने 10वीं और 12वीं कक्षा की 2020 परीक्षा डेट शीट जारी कर दी है।सीबीएसई बोर्ड की परीक्षाएं इस बार 15 फरवरी 2020 से शुरू होकर 30 मार्च 2020 को खत्म होंगे। इसमें दसवीं कक्षा के एग्जाम 15 फरवरी से शुरू होकर 20 मार्च 2020 को खत्म होंगे और 12 वीं क्लास के एग्जाम 15 फरवरी 2020 से शुरू होकर 30 मार्च 2020 तक चलेंगे।
10वीं क्लास का 26 फरवरी को इंग्लिश, कन्नड़ को छोड़कर सभी भारतीय भाषाओं का पेपर 24 फरवरी हिंदी का 29 फरवरी, साइंस का पेपर 4 मार्च, मैथ्स का एग्जाम 12 मार्च और सोशल साइंस का पेपर 18 मार्च को होगा। पेपर्स की टाइमिंग सुबह 10:30 बजे से लेकर दोपहर 1:30 बजे तक रहेंगी। कुछ पेपर की अवधि सिर्फ दो घंटे की है।
12वीं क्लास का 22 फरवरी साइकॉलजी का एग्जाम, 24 फरवरी फिजिकल एजुकेशन, 27 फरवरो कोअंग्रेजी इलेक्टिव (एन और सी) का पेपर, फिजिक्स का पेपर 2 मार्च, हिस्ट्री का पेपर 3 मार्च, पॉलिटिकल साइंस का पेपर 6 मार्च, केमेस्ट्री का पेपर 7 मार्च को, इकॉनमिक्स का पेपर 13 मार्च को, 14 मार्च को बायोलॉजी, मैथमेटिक्स का पेपर 17 मार्च को, भाषाओं का पेपर 19 मार्च को, हिंदी पेपर 20 मार्च को, कम्प्यूटर साइंस का 21 मार्च को, भूगोल का 23 मार्च को, सोशियोलॉजी का पेपर 30 मार्च को होगा। पूरी डेटशीट आप नीचे पढ़ सकते हैं-
इस डेटशीट के बाद अब छात्रों को रोल नंबर का इंतजार है। रोल नंबर के साथ ही छात्र एग्जाम दे सकते हैं। रोल नंबर छात्र का नाम, एग्जाम की तारीख, एग्जाम सेंटर का पता आदि डीटेल होती है। सीबीएसई रोल नंबर किसी भी समय जारी कर सकती है इसलिए समय-समय पर सीबीएसई की ऑफिशल वेबसाइट को चेक करते रहें।
10 वीं की डेटशीट-
तारीख | विषय |
15 फरवरी 2020 | फूड प्रॉडक्शन, फ्रंट ऑफिस ऑपरेशंस, बैंकिंग ऐंड इंश्योरेंस और मीडिया |
17 फरवरी 2020 | होम साइंस |
22 फरवरी 2020 | फ्रेंच, जर्मन और जापानी |
24 फरवरी 2020 | पंजाबी, उर्दू कोर्स-ए |
26 फरवरी 2020 | इंगलिश |
28 फरवरी 2020 | एलिमेंट्री बुक |
29 फरवरी 2020 | हिंदी कोर्स-ए और बी |
2 मार्च 2020 | हिंदुस्तानी म्यूजिक |
4 मार्च 2020 | साइंस थ्योरी और साइंस प्रैक्टिकल |
6 मार्च 2020 | एलिमेंट्री ऑफ बिजनस |
7 मार्च 2020 | संस्कृत |
12 मार्च 2020 | मैथमेटिक्स स्टैंडर्ड, मैथमेटिक्स बेसिक |
14 मार्च 2020 | पेंटिंग |
18 मार्च 2020 | सामाजिक विज्ञान |
20 मार्च 2020 | कम्यूनिकेशन टेक्नॉलजी, कंप्यूटर ऐप्लिकेशंस |
12 वीं की डेट शीट-
तारीख | विषय |
15 फरवरी 2020 | मल्टीमीडिया ऐंड वेब टेक्नॉलजी, मास मीडिया स्टडीज, बैंकिंग, म्यूजिक प्रॉडक्शन आदि |
17 फरवरी 2020 | ऐग्रिकल्चर, इंश्योरेंस |
20 फरवरी 2020 | पेंटिंग, ग्राफिक्स |
22 फरवरी 2020 | साइकॉलजी |
24 फरवरी 2020 | फिजिकल एजुकेशन |
25 फरवरी 2020 | आंत्रप्रिन्योरशिप |
27 फरवरी 2020 | इंग्लिश |
29 फरवरी 2020 | लाइब्रेरी ऐंड इन्फर्मेशन साइंस, इलेक्ट्रॉनिक टेक्नॉलजी, फैशनल स्टूडियोज और प्रिंटिड टेक्सटाइल |
2 मार्च 2020 | फिजिक्स और अप्लाइड फिजिक्स |
3 मार्च 2020 | इतिहास |
4 मार्च 2020 | मार्केटिंग |
5 मार्च 2020 | अकाउंटेंसी |
6 मार्च 2020 | राजनीतिक विज्ञान |
7 मार्च 2020 | कैमिस्ट्री |
12 मार्च 2020 | टूरिजम |
13 मार्च 2020 | अर्थशास्त्र |
14 मार्च 2020 | जीव विज्ञान |
16 मार्च 2020 | हिंदुस्तानी म्यूजक |
17 मार्च 2020 | गणित |
18 मार्च 2020 | लीगल स्टडीज, शॉर्टहैंड, फूड प्रॉडक्शन |
19 मार्च 2020 | पंजाबी |
20 मार्च 2020 | हिंदी इलेक्टिव, हिंदी कोर |
21 मार्च 2020 | कंप्यूटर साइंस, इन्फर्मेशन टेक्नॉलजी |
23 मार्च 2020 | जियोग्राफी |
24 मार्च 2020 | बिजनेस स्टडीज |
26 मार्च 2020 | होम साइंस |
28 मार्च 2020 | बायॉटेक्नॉलजी |
30 मार्च 2020 | सोशॉलजी |