उत्तराखंड में कोरोना के मामले बहुत तेजी से जरूर बढ़ रहे हैं लेकिन फिलहाल गुड़ न्यूज़ यह है कि प्रदेश में 1077 लोगों ने कोरोना से जंग भी जीत ली है। शनिवार को 61 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए थे जिसके बाद राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 1785 हो गई।
प्रदेश में अब तक कुल 23 लोग कोरोना से मारे गए हैं। शनिवार रात 9 बजे तक प्राप्त बुलेटिन के अनुसार, टिहरी के 44, चम्पवात के 6, ऊधमसिंह नगर और देहरादून के दो-दो मरीज ठीक हो गए। प्रदेश में एक्टिव मामलों की संख्या 685 है।
देहरादून से सबसे अधिक 244 मरीज ठीक हुए हैं। यहां सबसे अधिक 200 एक्टिव केस भी हैं।उसके बाद नैनीताल से 216 और टिहरी गढ़वाल से 192 लोग स्वस्थ हो गए हैं। इसके अलावा एक्टिव केस की बात करें तो देहरादून के बाद हरिद्वार में 121 और नैनीताल में 117 एक्टिव केस हैं। देखिए जिलेवार मरीजों को विश्लेषण-
जिला | कुल मामले | ठीक हुए | एक्टिव केस | मौत |
अल्मोड़ा | 74 | 70 | 03 | 01 |
बागेश्वर | 40 | 18 | 22 | 00 |
चमोली | 43 | 28 | 15 | 00 |
चंपावत | 48 | 44 | 03 | 01 |
देहरादून | 461 | 245 | 200 | 16 |
हरिद्वार | 204 | 83 | 121 | 00 |
नैनीताल | 334 | 216 | 117 | 01 |
पौड़ी | 62 | 28 | 32 | 02 |
पिथौरागढ़ | 51 | 27 | 24 | 00 |
रुद्रप्रयाग | 43 | 23 | 20 | 00 |
टिहरी | 282 | 192 | 90 | 00 |
यूएस नगर | 113 | 81 | 30 | 02 |
उत्तरकाशी | 30 | 22 | 08 | 00 |
कुल | 1785 | 1077 | 685 | 23 |
रैबार उत्तराखंड के व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें – गूगल एप्प पर यहाँ क्लीक कर आप हमारी एप्लीकेशन डाउनलोड जरूर करें। आप यहाँ क्लिक कर हमारी आर्थिक मदद भी कर सकते हैं। PAYTM NO-8237752878