रसोई गैस का सिलेंडर (LPG) के दाम एक बार फिर बढ़ गए हैं। 14.2 किलो वाले रसोई गैस सिलेंडर के दाम फरवरी में तीसरी बार बढ़ाए गए हैं। इसके पहले 4 फरवरी और 14 फरवरी को दाम बढ़ाए गए थे, उत्तराखंड में 14.2 किलो वाले रसोई गैस सिलेंडर का दाम 813 रूपये हो गया। तेल कंपनियों ने फरवरी में इस सिलिंडर का दाम पहले 25 और फिर कुछ दिन बाद 50 रुपये बढ़ा दिया था, इस बार फिर 25 रूपये बढ़ने के बाद इस महीने करीब 100 रूपये तक दाम बढ़ चुके हैं।
बता दें कि दिसम्बर महीने में भी दो बार गैस के दाम बढ़ाये गए हैं। एलपीजी की कीमतों में वृद्धि ऐसे समय में हुई है, जब भारत में पेट्रोल की कीमतें अबतक के उच्चतम स्तर को छू रही है। देहरादून में पेट्रोल के दाम 90 रूपये छू गया। वहीं, डीजल 82 रूपये प्रति लीटर के हिसाब से मिल रहा है।