ओटिंग, नागालैंड में उग्रवादियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान उत्तराखंड का एक लाल वीरगति को प्राप्त हो गया। असम राइफल के 21 वीं बटालियन के पैराट्रूपर जवान गौतम लाल ग्राम नौलि, टिहरी गढ़वाल के निवासी थे।
जानकारी के अनुसार, नागालैंड में उग्रवादियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान सुरक्षाबलों की गोलीबारी में 13 गांववालों की मौत हो गई। घटना में एक जवान शहीद भी शहीद हो गया। यह घटना मोन जिले के तिरू गांव में तब हुई जब सुरक्षा बलों ने इन लोगों को एनएससीएन का संदिग्ध उग्रवादी समझा। गोलीबारी की इस घटना के बाद स्थानीय लोग घरों से बाहर निकल आए और प्रदर्शन करने लगे। गुस्साए लोगों ने सुरक्षा बलों की तीन गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया। इस बीच, भीड़ के हमले में असम राइफल्स के एक जवान की मौत हो गई। शहीद जवान की पहचान उत्तराखंड निवासी गौतम लाल के रूप में हुई।
असम राइफल्स ने कहा है कि उग्रवादियों के खिलाफ इस अभियान के दौरान हुई घटना में सुरक्षाबल के कई जवान भी घायल हुए हैं। यह घटना और उसके बाद का घटनाक्रम दुखदायी है।