जनपद के देवप्रयाग में चमोली से देहरादून जा रही एक स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। कार में सवार तीनों लोग गंभीर रूप से (पति-पत्नी और बेटा) घायल हो गए। जिनको प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवप्रयाग ले जाया गया। इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक महिला के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार, भूपेंदर सिंह उम्र 40 वर्ष निवासी चमोली अपनी पत्नी नीतू देवी और आयुष के साथ देहरादून जा रहे थे। वे चमोली से सुबह चार बजे चले थे सुबह सात बजे के करीब जैसे ही वे देवप्रयाग से आगे सैनिक होटल के पास पहुंचे उनकी कार अचानक अनियंत्रित होकर 15 मीटर नीचे पलट गई। हादसे में उनकी पत्नी नीतू देवी की मौत हो गई उन्होंने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया जबकि भूपेंदर सिंह और उनके बेटे आयुष का उपचार चल रहा है। जानकारी के अनुसार, भूपेंदर सिंह देहरादून में बने अपने नए मकान में गृह प्रवेश के लिए जा रहे थे लेकिन रास्ते में उनका परिवार हादसे का शिकार हो गया। दुर्घटना के कारण नींद की झपकी बताया जा रहा है।