देहरादून के बद्रीपुर में एक निजी बुरांश होटल में अब बकरों मटन और उत्तरा फिश बिकेगी। पशुपालन और मत्स्य विभाग बकरों और उत्तरा फिश की देहरादून के विभिन्न आउटलेट में यह पहाड़ी प्रोडक्ट बेच रहा है।
बद्रीपुर में बुरांश होटल का उद्घाटन साहित्यकार पद्मश्री लीलाधर जगूड़ी ने किया। इस मौके पर सचिव सहकारिता पशुपालन मत्स्य डॉ बीवीआरसी पुरुषोत्तम मौजूद थे। साहित्यकार पद्मश्री लीलाधर जगूड़ी ने कहा कि अब बद्रीपुर के लोगों को नॉनवेजिटेरियन आइटम के लिए धर्मपुर नहीं जाना पड़ेगा। धर्मपुर अब बद्रीपुर हो गया है।
यहां अच्छी क्वालिटी का पहाड़ी मटन और फिश मिलने से लोगों की सेहत अच्छी रहेगी। गौरतलब है कि उत्तराखंड राज्य समेकित सहकारी विकास परियोजना मत्स्य विभाग और पशुपालन विभाग को पहाड़ी बकरी और ट्राउट फिश को बढ़ावा देने के लिए मदद दे रही है यह दोनों विभाग पहाड़ों पर किसानों से भेड़ बकरी पालन कराते हैं और उन्हीं किसानों से समितियों के माध्यम से उचित मूल्य देकर इन बकरियों को खरीदते हैं और इन्हीं बकरियों का मटन देहरादून सहित महानगरों के आऊट लेट में बिकता है।
यह बकरियां बुगयालो में चरती हैं। इसी प्रकार राज्य के पहाड़ी ठंडी जलवायु में ट्राउट फिश की खेती की जा रही है। इसका ब्रांड नेम उत्तरा फिश बनाया हुआ है। इसकी डिमांड भी महानगरों में बहुत ज्यादा है। देहरादून के आउटलेट में ट्राउट फिश की डिमांड काफी है। इस मौके पर प्रोजेक्ट निदेशक भेड़ बकरी श्री अविनाश आनंद, प्रोजेक्ट निदेशक मत्स्य अल्पना हल्दिया स्थानीय जनप्रतिनिधि सुभाष भट्ट सहित अनेक लोग मौजूद थे।